Bank Open Today 1 April?: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर साल 1 अप्रैल को बैंकों की ‘सालाना क्लोजिंग’ (Annual Account Closing) होती है। इस दिन बैंक के कर्मचारी पिछले पूरे वित्त वर्ष (2025-26) के खातों का मिलान, ट्रांजेक्शन सेटलमेंट और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त रहते हैं।
शाखाएं खुली हैं, पर आपके लिए नहीं
आज बैंक के गेट खुले हो सकते हैं और कर्मचारी अंदर काम भी कर रहे होंगे, लेकिन वे पब्लिक डीलिंग (Public Dealing) नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि आप नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरिंग या पासबुक अपडेट जैसे काम आज नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि कल महावीर जयंती की छुट्टी थी, लेकिन RBI के आदेश पर सभी एजेंसी बैंक (जो सरकारी काम संभालते हैं) खुले रहे थे। इसका उद्देश्य यह था कि वित्त वर्ष के आखिरी दिन सभी सरकारी टैक्स और भुगतान उसी साल के खाते में दर्ज हो सकें।
डिजिटल बैंकिंग है आपका सहारा
शाखाएं बंद होने के बावजूद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी:
ATM: नकद निकासी के लिए एटीएम हमेशा की तरह काम करेंगे।
UPI & Net Banking: गूगल पे, फोन पे और नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर सुचारू रूप से जारी रहेगा।
Mobile Banking: मोबाइल ऐप के जरिए आप बैलेंस चेक और अन्य डिजिटल काम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
16 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
17 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
18 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
18 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
23 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines