Indobel Insulation और Standard Glass Lining IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका

Indobel Insulation and Standard Glass Lining IPOs: शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए दो कंपनियां हाल ही में अपने आईपीओ लेकर आईं थीं, जिन पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है।

IPO Allotment Status
विज्ञापन

IPO News: इंडोबेल इंसुलेशन के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। कंपनी का आईपीओ छह जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसे निवेशकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। 10.14 करोड़ रुपये का इंडोबेल इंसुलेशन आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू वाला IPO है। इसका प्राइस बैंड 46 रुपये प्रति शेयर है।

कल होगा अलॉटमेंट

इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले कल यह जांच सकेंगे कि उनका दांव सफल हुआ या नहीं। कहने का मतलब है कि शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को होगा। जबकि लिस्टिंग की डेट 13 जनवरी है। इंडोबेल इंसुलेशन IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपने विस्तार पर करेगी। इंडोबेल इंसुलेशन के अनलिस्टेड शेयरों पर ग्रे मार्केट में कोई प्रीमियम (GMP) नहीं है, ऐसे में इसकी लिस्टिंग बिना प्रीमियम के हो सकती है।

Advertisment

Standard Glass Lining

इसी तरह, स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग (Standard Glass Lining) के आईपीओ पर भी आज दांव लगाने का आखिरी मौका है। इसका प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 410.05 करोड़ रुपये है। इसके तहत फ्रेश और OFS दोनों तरह से शेयरों की बिक्री की जा रही है। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग फार्मा और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाती है।

विज्ञापन

कितने पर होगी लिस्टिंग?

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 97 रुपये के आसपास चल रहा है। ऐसे में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 237 रुपये पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों की जेब एक ही झटके में भर जायेगी। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग 13 जनवरी को हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ