Google कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर आई कंपनी की पहली प्रतिक्रिया, इजरायल के खिलाफ किया था प्रदर्शन

Google Employees Arrested: न्यूयॉर्क के सनीवेल ऑफिस में यह धरना-प्रदर्शन करीब 10 घंटे तक चला। एक कर्मचारी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी।

Google employees demonstrated

प्रदर्शन करते गूगल कर्मचारी

विज्ञापन

Google Employees Arrested: न्यूयॉर्क में गूगल कर्मचारियों को उनके ऑफिस से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। आज गूगल की इस पर पहली प्रतिक्रिया आई है। बता दें न्यूयॉर्क ऑफिस में कुछ कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे। इजरायल और ईरान के बीच चल रही टेंशन के दौरान उनकी मांग थी कि कंपनी इजरायल की सरकार और सेना के साथ काम बंद कर दे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल

न्यूयॉर्क के सनीवेल ऑफिस में यह धरना-प्रदर्शन करीब 10 घंटे तक चला। एक कर्मचारी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को ऐसा न करने की चेतावनी दी। जब वे नहीं माने तो मामले की सुचना पुलिस काे दी गई। कैलिफोर्निया पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मचारियों को ऑफिस के काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया।

काम में बाधा डाली

बुधवार को Google की प्रवक्ता बेली टॉमसन ने इस बारे में बयान जारी किया है। बेली ने कहा कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों के काम में बाधा डाली। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को काम पर जाने से रोका जो कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की छुट्टी

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया। है। बता दें मंगलवार को कथित तौर पर बड़ी संख्या में गूगल के कर्मचारियों ने न्यूयॉर्क में पैदल रैली निकाली।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ