Gold Silver Price Today 3 July 2024: बुधवार का दिन शेयर मार्केट और चांदी के लिए चमकीला रहा। शेयर मार्केट ने जहां नया रिकॉर्ड बनाया तो चांदी ने भी अपनी चमक बनाए रखी। हालांकि इस बीच सोना जरूर फीका नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। बुधवार को चांदी की कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। वे निवेशक जिन्होंने चांदी में निवेश किया हुआ है, उन्हें मुनाफा हुआ। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
यह हो गई चांदी की कीमत
जुलाई में चांदी की कीमत फिर से बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों से इसमें लगातार तेजी आ रही है। बुधवार को चांदी की कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। इस बढ़त के साथ चांदी की कीमत 91,500 रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले महीने यानी जून में चांदी ने निवेशकों को काफी निराश किया था। जून में चांदी का रिटर्न माइनस 3.74 फीसदी रहा यानी इसने निवेशकों का नुकसान किया। जून में चांदी सस्ती होने के कारण इसे खरीदने वालों की चांदी ही चांदी रही। इससे पहले मई में चांदी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया था। यह रिटर्न करीब 15 फीसदी था।
सोने से निवेशकों को इस समय रिटर्न नहीं मिल रहा है।
सोने का यह रहा भाव
सोने की कीमत में बुधवार को कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले एक महीने से सोने की कीमत में काफी कमी आई है। एक जून को 24 कैरेट सोने का भाव 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह से देखा जाए तो इसकी कीमत और कम हो गई है। ऐसे में जिन्होंने सोने में निवेश किया है, उन्हें इससे रिटर्न नहीं मिल रहा। दूसरी तरफ सोना खरीदने वाले के लिए कह सकते हैं कि अच्छे दिन आ गए हैं।
चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली : सोने की कीमत 72,530 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 91,500 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 72,380 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 91,500 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 73,040 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 96,000 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 72,380 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 91,500 रुपये/1 किलो।
अन्य शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22K सोने के रेट | 24K सोने के रेट |
| बेंगलुरु | 66350 | 72380 |
| हैदराबाद | 66350 | 72380 |
| केरल | 66350 | 72380 |
| पुणे | 66350 | 72380 |
| वडोदरा | 66400 | 72430 |
| अहमदाबाद | 66400 | 72430 |
| जयपुर | 66500 | 72530 |
| लखनऊ | 66500 | 72530 |
| पटना | 66400 | 72430 |
| चंडीगढ़ | 66500 | 72530 |
| गुरुग्राम | 66500 | 72530 |
| नोएडा | 66500 | 72530 |
| गाजियाबाद | 66500 | 72530 |
यह भी पढ़ें : FD में निवेश करने वाले ध्यान दें, इन 5 बैंकों ने बदल दी है ब्याज दर, जानें- अब कितना मिलेगा रिटर्न
नोट: ऊपर बताई सोने और चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार है। इन कीमतों में किसी तरह का कोई टैक्स एड नहीं किया गया है। आपके शहर के ज्वैलर्स शॉप पर सोने-चांदी के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। इन पर लगने वाले मेकिंग चार्ज, जीएसटी आदि टैक्स के कारण सोने-चांदी के दाम ज्यादा भी हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 hr agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
3 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
4 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
6 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
8 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
9 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
10 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
20 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines