Gold Silver Price Today 3 April 2024: महीने की शुरुआत से ही बुलियन मार्केट में सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानी बुधवार 3 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 760 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद गोल्ड का प्राइस 70 हजार के पास पहुंच गया है।
जबकि चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। चांदी के भाव में आज 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस तेजी पर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि इंडस्ट्री में आई इतनी मार्केट के लिए ठीक नहीं है। आइए आज के लटेंट रेट जानते हैं।
सोने चांदी के ताजा भाव
गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक, देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 69,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,100 रुपये पर बनी हुई है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड के प्राइस में 610 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सोने का भाव 52,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी तेजी लगातार बनी हुई है। आज इसके भाव में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत 81,000 पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें : भारत में सोना मिल रहा है सस्ता? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
पिछले 5 दिनों में इतने बदले भाव
- तारीख – 22K गोल्ड का रेट – 24K गोल्ड का रेट
- 2 अप्रैल 2024 – 63.350 – 69,110 रुपये
- 1 अप्रैल 2024 – 63,600 – 69,380 रुपये
- 31 मार्च 2024 – 62,750 – 68,450 रुपये
- 30 मार्च 2024 – 62,750 – 68,450 रुपये
- 29 मार्च 2024 – 63,000 – 68,730 रुपये
चार महानगरों में सोने-चांदी के भाव
- दिल्ली – सोने की कीमत 70,020 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
- मुंबई – सोने की कीमत 69,870 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
- चेन्नई – सोने की कीमत 70,910 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
- कोलकाता- सोने की कीमत 69,870 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
एमसीएक्स पर गोल्ड रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बुधवार को सोने की कीमतों में 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इस हफ्ते अप्रैल वायदा में सोना 69,487 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
7 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
15 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines