Gold Price Update 9 June : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना के खरीददार काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों में सोने की खरीदारी को लेकर उत्साह है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 441 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59587 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60028 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी देखी गई। गुरुवार को चांदी 175 रुपये महंगा होकर 71999 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले बुधवार को चांदी 80 रुपये सस्ता होकर 71824 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 59587 रुपये, 23 कैरेट 59348 रुपये, 22 कैरेट वाला 54582 रुपये, 18 कैरेट वाला 44690 रुपये और 14 कैरेट वाला 34858 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2000 रुपये तो चांदी 8000 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2059 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7981 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
संबंधित खबरें
डॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
40 mins agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
1 hr agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
1 hr agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
14 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
17 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
18 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
18 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
20 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
21 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines