Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है। इसके बाद सोना चढ़कर 60500 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी सस्ता मिलने लगा है, जबकि चांदी उछलकर 71000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 12 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60390 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 390 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 60402 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को भी सोने के उलट चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 127 रुपये की तेजी के साथ 70988 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 79 रुपये महंगा होकर 70861 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: खुशखबरी! सस्ता हो गया LPG सिलिंडर, यहां जानें आपके शहर में क्या है नया रेट
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 60390 रुपये, 23 कैरेट 60148 रुपये, 22 कैरेट वाला 55317 रुपये, 18 कैरेट वाला 45293 रुपये और 14 कैरेट वाला 35328 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1200 रुपये तो चांदी 8900 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1256 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8992 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 1 June 2023: आम आदमी को राहत जारी, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
4 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
6 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
6 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
8 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
10 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
11 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
12 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
23 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त