LPG Cylinder Price: खुशखबरी! सस्ता हो गया LPG सिलिंडर, यहां जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

Commercial Cylinder Price, Domestic Gas Cylinder, LPG Cylinder

LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price: नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है।

विज्ञापन
सरकारी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को महंगाई से राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये की कटौती की है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये घटा दिये हैं। नई दरें आज से ही लागू हो गई है।
इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला के एलपीजी सिलेंडर 1773 रुपये में मिलने लगा है। वहीं मुंबई में यह सिलेंडर 1725 रुपये में मिल रहा है। जबकि कोलकाता में 1875.50 रुपये में बिक रहा है। जबकी, चेन्नई में यह सिलेंडर 1937 रुपये में मिल रहा है।
हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।  एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपए थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है। गौरतलब है कि फरवरी 2023 से ही घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव कमी नहीं हुई है।
दिल्ली के लोग Https://Iocl.Com/Products/Indanegas.Aspx लिंक पर क्लिक कर एलपीजी कॉमर्शियल और नॉन कमर्शियल सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ