Gold Price Today: सोने कीमत में उठापटक से पशोपेश में ग्राहक, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं भाव
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज एकबार फिर भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
अभी पढ़ें – सिर्फ 250 रुपये में आज ही खुलवाएं ये खाता, मिलेंगे 15 लाख, जानें कैसे?
आज सोना 217 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 738 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 51000 रुपये और चांदी 54000 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 25800 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (8 September) को सोना (Gold Price Update) 217 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50770 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 208 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50422 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 738 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 54134 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Price) 330 रुपये सस्ता होकर 53396 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 9 रुपये की दर से महंगा होकर 50,515 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 338 रुपये की तेजी के साथ 53,365 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5430 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 25846 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50770 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50567 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46505 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38078 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29701 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.73 डॉलर की तेजी के साथ 1,719.37 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 18.58 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47050, 24ct Gold : Rs. 51320, Silver Price : Rs. 53900
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 46390, 24ct Gold : Rs. 50610, Silver Price : Rs. 54050
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 46390, 24ct Gold : Rs. 50610, Silver Price : Rs. 54050
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 47240, 24ct Gold : Rs. 51540, Silver Price : Rs. 59500
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 46390, 24ct Gold : Rs. 50610, Silver Price : Rs. 59500
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 46440, 24ct Gold : Rs. 50660, Silver Price : Rs. 59500
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 46440, 24ct Gold : Rs. 50660, Silver Price : Rs. 59500
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 46440, 24ct Gold : Rs. 50660, Silver Price : Rs. 54050
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 46440, 24ct Gold : Rs. 50660, Silver Price : Rs. 54050
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 54050
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 54050
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 46390, 24ct Gold : Rs. 50610, Silver Price : Rs. 59500
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 46540, 24ct Gold : Rs. 50760, Silver Price : Rs. 54050
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 46540, 24ct Gold : Rs. 50760, Silver Price : Rs. 54050
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 46540, 24ct Gold : Rs. 50760, Silver Price : Rs. 54050
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 46420, 24ct Gold : Rs. 50640, Silver Price : Rs. 54050
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: