हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Today: सोना उछला, चांदी में भी तेजी, जानें 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का ताजा भाव

विज्ञापन

Gold Price Today: पितृ पक्ष के बाद एकबार फिर से त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में त्योहारों के सीजन में सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत जारी गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।

आज सोना 140 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 96 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना 49460 रुपये और चांदी 56450 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23500 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – Rupee vs Dollar: अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक डॉलर की कीमत बढ़कर हुई 80.47 रुपये

विज्ञापन

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

  • इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (20 September) को सोना (Gold Price Update) 140 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49460 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 21 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
  • वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 96 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56450 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Price) 1210 रुपये महंगा होकर 56354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 93 रुपये की दर से महंगा होकर 49,395 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 272 रुपये की तेजी के साथ 56,956 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

ऑलटाइम हाई से सोना 6700 और चांदी 23500 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6740 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23530 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49460 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49262 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45305 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37095 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.76 डॉलर की गिरावट के साथ 1,673.57 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 19.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – US Federal Reserve: महंगाई पर काबू के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में फिर की भारी बढ़ोतरी

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46100, 24ct Gold : Rs. 50290, Silver Price : Rs. 57200

विज्ञापन

मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 57200

कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 57200

विज्ञापन

चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46400, 24ct Gold : Rs. 50620, Silver Price : Rs. 62300

हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 62300

विज्ञापन

बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 62300

मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 62300

विज्ञापन

अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 57200

सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50180, Silver Price : Rs. 57200

नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 45980, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 57200

पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 45980, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 57200

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 45950, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 62300

चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46100, 24ct Gold : Rs. 50290, Silver Price : Rs. 57200

जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46100, 24ct Gold : Rs. 50290, Silver Price : Rs. 57200

लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46100, 24ct Gold : Rs. 50290, Silver Price : Rs. 57200

पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 45980, 24ct Gold : Rs. 50130, Silver Price : Rs. 57200

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola