हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना हुआ महंगा तो चांदी लुढ़की, यहां जानें जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

विज्ञापन

Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन सोना महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। भी पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 104 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 503 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।

इसके बाद शुक्रवार को सोना करीब 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बंद हुआ। वहीं चांदी 66000 रुपये प्रति किलो के करीब बंद हुई। हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 2200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13400 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।

और पढ़िए – Voter Card Holders: बड़ी खबर! अगर वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं है तो क्या वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा? जानिए पूरी…

विज्ञापन

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 104 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 53998 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 593 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 53894 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं शुक्रवार चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी नरम दर्ज की गई। चांदी 503 रुपये की गिरावट के साथ 66065 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 593 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 66568 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 104 महंगा होकर 53998 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 103 रुपया महंगा होकर 53782 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 96 रुपया महंगा होकर 49462 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 79 रुपया महंगा होकर 40499 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 61 रुपये महंगा होकर 31589 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 2200 और चांदी 13000 रुपये मिल रही है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2202 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13412 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

और पढ़िए – LIC New Scheme: एक बार जमा करें बस इतनी रकम और फिर हर महीने पाएं लाखों की पेंशन, पढ़ें- सभी डिटेल्स

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।

विज्ञापन

शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.comपर देख सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola