Gold Rate Today: कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमत में बीते दिन से बढ़ोतरी देखी गई। दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। आमतौर पर सुबह के समय सोने की कीमत में कमी देखी जाती है, लेकिन 17 मई की सुबह से ही सोने की कीमत में मामूली तेजी देखी जा रही है। भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 95,290 रुपये है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले 10 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। जानिए आज दिल्ली-लखनऊ समेत किन शहरों में सोने की क्या कीमत है।
देश में कितने में मिल रहा सोना?
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत आज सुबह तक प्रति 10 ग्राम 87,360 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 95,290 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71,480 रुपये है। आज बड़े शहरों में सोने की ताजा कीमतें यहां देखिए।
ये भी पढ़ें: सेब से संगमरमर और शेयर तक… भारत के फैसले से तुर्की को बड़ा झटका
यूपी में बढ़ी सोने की कीमत
उत्तर प्रदेश में 17 मई की सुबह से सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज 17 मई को वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 12,00 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गई है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 95,280 रुपये हो गया है। वहीं, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,470 रुपये है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 87,350 रुपये है।
किस शहर में क्या कीमत?
चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 10 87,210 रुपये है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,140 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71,860 रुपये है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 87,360 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 95,290 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 71,480 रुपये है।
मुंबई की बात करें, तो यहां पर 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 87,210 रुपये में मिल रहा है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,140 रुपये है। 18 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 71,360 रुपये है। सुबह 8 बजे तक की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन बढ़ोतरी के यह नंबर दोपहर तक और बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Explainer Gold Price: सोना सस्ता-महंगा होने के कारण क्या? दुबई से कितना ला सकते हैं भारत
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
42 mins ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
1 hr agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
3 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
4 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
16 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
18 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
21 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines