हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Prediction: साल 2050 तक क‍ितना हो जाएगा सोने का भाव? कहेंगे घर बनवाएं या सोना खरीदें

सोने की कीमतें स‍िर्फ एक साल में 65% से ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं. आज सोने की कीमत 1.35 लाख रुपये से ज्‍यादा हो गई है. तो सवाल ये है क‍ि साल 2050 तक सोने की कीमत कहां तक पहुंच जाएगी. आइये आपको बताते हैं क‍ि अगले 25 साल बाद सोने का दाम अनुमान के अनुसार क‍ितना हो जाएगा?

विज्ञापन
साल 2050 तक क‍ितना हो जाएगा सोने का भाव

Gold Price Prediction 2050 in india: सोना साल 2025 में अब तक 65% बढ़ चुका है और आगे भी इसकी कीमत में अभी और इजाफा होने की उम्‍मीद की जा रही है. दरअसल, सोना हमेशा से इन्वेस्टमेंट के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन माना गया है. इसका आकर्षण केवल इसकी कीमत में बढ़ोतरी तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक अनिश्चितताओं के समय यह एक भरोसेमंद साथी भी होता है. यही वजह है क‍ि पिछले 25 सालों में, सोने ने सालाना औसतन 14.6% का रिटर्न दिया है, जो किसी भी ट्रेडिशनल सेविंग स्कीम या बैंक डिपॉजिट से कहीं ज्‍यादा है.

प‍िछले 25 साल में क‍ितना बढ़ा सोने का दाम

अक्टूबर 2000 में सोने की कीमत 4400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और 25 साल बाद अब सोने का भाव 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हो गई है. यानी सीधे-सीधे 14.6% की सालाना ग्रोथ रेट दिखाती है. सोने के तेज भागते भाव को देखते हुए अगर आप ये सोच रहे हैं क‍ि 25 साल बाद जब आपके बच्‍चों की शादी होगी तो क‍िस भाव पर सोने के गहने म‍िलेंगे? तो आइये आज आपको बताते हैं क‍ि आज से 25 साल बाद सोने का भाव क‍ितना हो सकता है.

साल 2050 तक क‍ितना हो सकता है सोने का भाव ?
अगर अगले 25 सालों तक सोने की कीमतें इसी रेट (14.6 CAGR) से बढ़ती रहीं, तो सोने की कीमत लगभग 40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है. अगर आपके पास 1 करोड़ रुपये हैं तो उससे 25 ग्राम सोना ही खरीद पाएंगे.

विज्ञापन

हालांकि, ये कैलकुलेशन सिर्फ अनुमान है. सोने की कीमतें कई घरेलू और ग्लोबल फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जैसे कि इंटरेस्ट रेट, डॉलर की स्थिति, सेंट्रल बैंक की पॉलिसी और ग्लोबल इकॉनमी की हालत. इसलिए, साल 2050 में सोने की कीमत 40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्‍यादा या कम हो सकती है.

सोने की कीमतों के बढ़ने की क्‍या है वजह
पिछले 25 सालों में, जब भी स्टॉक मार्केट या बॉन्ड जैसी एसेट्स की चमक फीकी पड़ी है, तो सोने ने अपनी पकड़ मजबूत की है. महंगाई, आर्थिक अनिश्चितता और करेंसी में उतार-चढ़ाव के समय सोना हमेशा निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित ठिकाना रहा है. सेंट्रल बैंकों और बड़े निवेशकों के लगातार खरीदारी ने भी इसकी कीमतों को सपोर्ट दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola