Financial Year 2023-24: नए वित्तीय वर्ष के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई घोषणा की। अब जहां आज यानी 1 अप्रैल से सभी तमाम नए बदलाव लागू हो गए हैं। सीतारमण ने स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में कटौती और आयात पर शुल्क में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। उदाहरण के लिए पेट्रोलियम उत्पादों और स्मार्टफोन के लिए सीमा शुल्क में राहत दी गई, जबकि कुछ सामानों के लिए आयात शुल्क बढ़ा दिया गया।

  • सोना और प्लेटिनम जैसी कीमती धातुएं 1 अप्रैल से ज्वैलरी को और महंगा कर देंगी।
  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पुश सरकार के लिए प्राथमिकता होने के साथ ही लिथियम आयन बैटरी को भी अधिक किफायती बनाया गया है।

और पढ़िए – Post Office FD Rates FY 2023-24: मोदी सरकार ने पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट दरों में बढ़ोतरी की

हींग और कोकोआ की फलियों से लेकर बिजली की चिमनियों और लैब में बने हीरों तक हर चीज प्रभावित हो रही है, ऐसे में आज से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा, इसकी पूरी सूची यहां दी गई है।

कीमतें हुईं अधिक

  • महंगी हो जाएगी इलेक्ट्रॉनिक किचन चिमनी।
  • सोना, प्लेटिनम और चांदी के बर्तन महंगे होंगे।
  • किन्हीं सिगरेट की कीमतें बढ़ीं।
  • इंपोर्टेड सामान महंगा हो गया।
  • ज्वैलरी के दाम बढ़ने से फेस्टिव और वेडिंग खर्च बढ़ेंगे।

और पढ़िए – हैदराबाद में शख्स ने एक साल में इडली पर 6 लाख रुपये खर्च किए: Swiggy Analysis

उत्पाद जो सस्ते हुए

  • खिलौने और साइकिल के लिए दाम कम चुकाने पड़ेंगे।
  • एलईडी टीवी सस्ते होंगे।
  • स्मार्टफोन होगा सस्ता।
  • इलेक्ट्रिक वाहन अधिक किफायती होंगे।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ