Festive Season में फीकी पड़ी क्रेडिट कार्ड की चमक, ऑफर्स के लिए तरसे ग्राहक
Festive Season 2023: इस सीजन आखिर क्यों Credit Card पीछे हो रहा है। बैंक भी ग्राहकों के लिए कई बड़े ऑफर को खत्म कर चुकी हैं।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Festive Season 2023 में फीकी पड़ी क्रेडिट कार्ड की चमक, ऑफर्स के लिए तरसे ग्राहक, जी हां, भारत देश इस समय फेस्टिव सीजन मना रहा है। कंपनियां सेल में लगी हुई हैं। लेकिन इस सीजन क्रेडिट कार्ड की चमक फीकी नजर आ रही है। इस बार बैंक की तरफ से कम ही ऑफर क्रेडिट कार्ड पर दिखाई दे रहे हैं। बैंक इस समय अपने प्रॉफिट पर जोर देने में लगे हुए हैं। HDFC बैंक से लेकर Axis बैंक तक यही समस्या देखी जा रही है।
संजीव मोघे, एक्सिस बैंक के कार्ड और भुगतान प्रमुख का कहना है कि ग्राहक अब पहले के जैसे क्रेडिट कार्ड से खर्च नहीं कर रहे हैं। साथ में कई ऑफर्स का यूज नहीं हो रहा है। इसके लिए हम नए प्लान पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा HDFC बैंक के CFO एसके वैद्यनाथन ने कहा कि हम इन बदलावों के जरिए अपनी जिम्मेदारी को बढ़ाना चाहते हैं। HDFC बैंक देश का इकलौता ऐसा बैंक है जिसका बाजार मूल्य 100 अरब डॉलर से ज्यादा है।
पिछले सीजन की बात करें तो टोटल सेल में क्रेडिट कार्ड का योगदान 54 फीसदी था। साथ में बैंकों की तरफ से कई शानदार ऑफर्स भी निकाले थे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के यूज करने वाले ग्राहकों की संख्या में 35 फीसदी ग्रोथ देखी गई थी। लेकिन अब साल 2023 में क्रेडिट कार्ड की सेल में 10 फीसदी की गिरावट हुई है। साथ में नए ग्राहक भी 5 फीसदी की दर से कम हुए हैं।
आने वाले समय की बात करें तो साल 2024 भी क्रेडिट कार्ड के लिए अच्छे नहीं होने वाले हैं। इसी वजह से बैंक भी अपनी प्लानिंग में क्रेडिट कार्ड को आगे लेकर नहीं जा रहे हैं। हालांकि बैंकों को स्पेंड की लिमिट बढ़ानी होगी नहीं तो ग्रोथ करता हुआ मार्केट कहीं ना कहीं पीछे जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: