e-Shram Card: अब तक 28 करोड़ से ज्यादा लोग बनवा चुके हैं ई-श्रम कार्ड, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

E Shram Card
विज्ञापन

E-Shram Card: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ई-श्रम कार्ड योजना। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के काम करने वाले श्रमिकों की मदद के लिए ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) की शुरुआत की है।

इन योजनाओं का लाभ के लिए अब तक 28 करोड़ से ज्यादा लोग इस पोर्टल (E-Shram Portal Registration) पर अपना रजिस्ट्रेशन करावा चुके हैं। गौरतलब है कि इस पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

विज्ञापन

अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और अभी तक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द कराएं। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच है।

ई-श्रम कार्ड के फायदे

  • अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।
  • श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
  • भविष्य में इसे राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा।
  • इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
  •  अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा।

ई-श्रमिक कार्ड पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

ई-श्रमिक कार्ड के आवेदन का तरीका बहुत आसान है। आप आवेदन ऑनलाइन (Online Registration) भी कर सकते हैं। इसके लिए आप श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर क्लिक करें। इसके बाद आप फॉर्म फिल करें। इसके बाद आप इसे सब्मिट कर दें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सरकार ने  पंजीकरण के लिए 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इस पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
  • ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं। होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओपीटी आएगा। इसे दर्ज करें।
  • इससे पंजीकरण पेज खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा। मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
  • इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों को ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा।
  • जिन श्रमिकों के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह नजदीकी सीएससी पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

ऐसे लोग ई-श्रम पोर्टल पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इस पोर्टल (eshram.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करता हो। सरकार ने पोर्टल पर आवेदन करने के लिए पात्रता के बारे में जानकारी दी है। इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक, घरेलू मजदूर, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, नाई, मोची, बिजली वाला, प्लम्बर आदि सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ईपीएफओ (EPFO) मेंबर नहीं होने चाहिए। आप किसी सरकारी पेंशनभोगी भी नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे लोग बनवा सकते हैं अपना ई-श्रमिक कार्ड

ट्यूटर, घर का नौकर-नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड,  ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी ,बढ़ई , प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला,  चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, डिलीवरी बॉय, कूरियर वाले, नर्स, वार्डबॉय, आया,  मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ