दीवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को एक और बड़ा तोहफा, रबी की इन फसलों पर बढ़ाई MSP

MSP
विज्ञापन

नई दिल्ली: दीवाली से पहले किसानों की लॉटरी लगी हुई है। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 2000-2000 हजार रुपये की 12वीं किस्त जारी की। इसके बाद फिर एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना (One Nation One Fertilizer scheme) का आगाज और अब केंद्र सरकार ने रबी की फसलों पर MSP बढ़ाने का ऐलान किया है।

अभी पढ़ें – Adani इंटरप्राइजेज के शेयर में हुई बढ़ोतरी, ये रही वजह

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, मसूर पर 500 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई है। इसके अलावा सरसों पर 400 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ी है। गेहूं पर 110 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई। वहीं, जौ पर 100 रुपये प्रति क्विंटल तो चना पर 105 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई है। सूरजमुखी पर 209 प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई। बताया गया कि कुल 6 से 9 फीसदी के बीच फसलों पर MSP बढ़ाई गई हैं।

किसानों के लिए यह कहीं न कहीं बड़ी राहत की खबर है। इस दफे बारिश ने भी किसानों को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया है। अब इस फैसले से सरकार के MSP को डबल करने की रणनीति को भी हल्की रफ्तार मिलेगी। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक थी। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें रबी फसलों की MSP की मंजूरी भी शामिल रही।

विज्ञापन

कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए फसलों की MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार जिन फसलों का MSP तय करती है। उसमें गेहूं, चना, मसूर, सरसों जैसी फसले होती हैं। जल्दी प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बैठक में लिए गए फैसलों पर अधिक जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ