HDFC Bank ग्राहकों को बड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगा होगा लॉकर और बदल जाएंगे ATM-UPI के नियम

HDFC बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है. बैंक ने अपनी सेवाओं के शुल्कों (charges) में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा है. अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं, तो अपनी जेब पर पड़ने वाले इस बोझ के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है.

hdfc rule change

HDFC ने बदले न‍ियम

नए वित्त वर्ष की शुरुआत HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए थोड़ी भारी पड़ने वाली है. बैंक ने अपने लॉकर किराये में 184% तक की भारी बढ़ोतरी की है और साथ ही ATM से कैश निकालने के नियमों को भी सख्त कर दिया है. आने वाले महीने के साथ एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के ल‍िए क्‍या-क्‍या बदलने वाला है, आइये जानते हैं…

विज्ञापन

लॉकर किराया: 184% तक की जबरदस्त बढ़ोतरी

बैंक ने लॉकर के वार्षिक किराये को बदला है. सबसे ज्यादा असर Extra Medium और Small साइज के लॉकर लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. मेट्रो शहरों में Extra Medium Locker का किराया 4400 रुपये से सीधे बढ़कर 12500 हो गया है. यानी पूरे 184% की वृद्धि हुई है. वहीं Extra Small Locker का किराया 1350 रुपये से बढ़कर 3300 रुपये यानी 144% की वृद्धि कर दिया गया है.

विज्ञापन

बैंक ने एक प्रीमियम कैटेगरी नई Metro Plus शुरू की है जहां चार्ज और भी ज्यादा होंगे. यहां Extra Large लॉकर के लिए आपको सालाना 40000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. यही नहीं अब लॉकर एक्सेस करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा.

ATM से UPI कैश निकालना अब फ्री नहीं!
अब तक कई ग्राहक ATM से बिना कार्ड के UPI के जरिए कैश निकाल लेते थे, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इसका गणित बदल जाएगा. अब UPI के जरिए किए गए कैश विड्रॉल को आपकी मासिक फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा. अगर आप अपनी 5 फ्री ट्रांजेक्शन (HDFC ATM पर) की लिमिट पार कर लेते हैं, तो UPI से कैश निकालने पर भी आपको 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा. बैंक का उद्देश्य कैश ट्रांजेक्शन के बजाय डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और ATM के बढ़ते रखरखाव खर्च को कवर करना है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि बैंकिंग अब धीरे-धीरे महंगी और अधिक डिजिटल होती जा रही है. HDFC बैंक का यह कदम अन्य बैंकों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है, इसलिए समय रहते अपनी बैंकिंग आदतों को बदलना ही समझदारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ