Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Pension from PF Account : अगर आप किसी कंपनी ने जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी से एक हिस्सा हर महीने पीएफ अकाउंट में जमा होता है। कुछ हिस्सा वह कंपनी भी मिलाती है जहां आप जॉब करते हैं। इस जमा रकम पर सरकार की ओर से कुछ ब्याज दिया जाता है। इस समय PF पर 8.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। जब एम्प्लॉई रिटायर हो जाता है तो यह रकम एक साथ मिल जाती है। कुछ हिस्सा हर महीने पेंशन में जाता है, जो रिटायरमेंट के बाद मिलनी शुरू होती है। पेंशन कितनी मिलेगी, इसे EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर मौजूद कैल्क्युलेटर से निकाला जा सकता है।
यह एक सेविंग स्कीम है। इसका फायदा उसी कंपनी के कर्मचारियों को मिलता है जिसमें कर्मचारियों की संख्या 20 या उससे ज्यादा हो। इसकी देखरेख केंद्र सरकार का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) करता है। इसके मुख्य दो पार्ट होते हैं। पहला- EPF यानी एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड और दूसरा- EPS यानी एम्प्लॉई पेंशन स्कीम। पेंशन पाने के लिए एम्प्लॉई का पीएफ अकाउंट 10 साल तक ऐक्टिव रहना जरूरी है। यहां अकाउंट ऐक्टिव होने का मतलब है कि एम्प्लॉई का 10 साल का पेंशन अंशदान EPFO में जमा होना चाहिए। अगर किसी एम्प्लॉई का पेंशन अंशदान 9 साल 6 महीने भी जमा होता है तो उसे राउंड ऑफ में 10 साल मान लिया जाता है। इसमें एम्प्लॉई की तरफ से बेसिक सैलरी का 12 फीसदी जमा होता है। वहीं कंपनी की ओर से बेसिक सैलरी का 8.33 फीसदी EPS में और बेसिक सैलरी का 3.67% EPF में जमा होता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड एम्प्लॉई की 58 साल की उम्र तक ही होता है।

PF अकाउंट है तो एक समय बाद पेंशन ले सकते हैं
अगर किसी PF अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसके जीवन साथी को पेंशन की रकम मिलती है। जीवनसाथी न होने की स्थिति में 25 साल तक बच्चों को पेंशन मिलती है। वहीं अगर शादी नहीं हुई है तो नॉमिनी को पेंशन मिलेगी। इसलिए PF अकाउंट में नॉमिनी का नाम जरूर जुड़वाएं। इसे ऑनलाइन भी जुड़वा सकते हैं। अगर कोई नॉमिनी नहीं है, तो एम्प्लॉई के माता-पिता इस पेंशन के हकदार होते हैं।
यह भी पढ़ें : EPFO: रिटायरमेंट के बाद पाना चाहते हैं पेंशन तो इस सर्टिफिकेट के बारे में जरूर जानें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।