Business: नए तरीके से सेकेंडों में चेक कर सकेंगे SBI FASTag का बैलेंस, यहां जानें तरीका

एसबीआई (1)
विज्ञापन

नई दिल्ली: एसबीआई बैंक ने एक नई सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस से अब चंद सेकेंडों में FASTag का बैलेंस चेक कर सकेंगे। केवल एसबीआई बैंक के फास्‍टैग यूज करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा होगी। बैंक ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। अब तक बैलेंस चेक करने में यूजरर्स को परेशानी होती थी।

अभी पढ़ें – पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, ऐसे देखें अपना स्टेटस

विज्ञापन

 

ऐसे चेक करेंगे

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अब बैंक ने फास्‍टैग यूज करने वाले लोगों के लिए नई एसएमएस सेवा शुरू की है। यूजर्स इससे अपने फास्‍टैग बैलेंस की जानकारी कर सकेंगे। इसके लिए SBI के FASTag कां उपयोग करने वाले ग्राहकों को अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से 7208820019 पर एक SMS भेजना होगा।

विज्ञापन

वाहन के नंबर के साथ भेजें

एसएमएस में वाहन के लिए रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से “FTBAL” टेक्स्ट के साथ 7208820019 नंबर पर एक एसएमएस भेजना होगा। वहीं अगर आपके पास एक से अधिक SBI FASTags हैं, तो – FTBAL <वाहन संख्या> टाइप करें और इसे 7208820019 पर ईमेल करें। यह प्रॉसेस पूरा होने के कुछ देर बाद ही आपको SMS के माध्‍यम से ही जानकारी दी जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा। FASTag बैलेंस खत्म होने से पहले उसे समय से रिचार्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ