हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bank Holidays in October : गांधी जयंती, नवरात्रि और दुर्गापूजा... 16 दिन बंद बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब छुट्टी

विज्ञापन

Bank Holidays in October 2023 : सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और नया महीना अक्टूबर आने वाला है। इस बीच देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर महीने में बैंक एक-दो दिन नहीं बल्कि कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे। इनमें वीकेंड भी शामिल है।

ऐसे में अगर आपको भी अगले महीने ब्रांच जाकर बैंक का कोई काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर एकबार देख लें। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंति के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं।

सबसे पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद पितृ पक्ष खत्म होते ही एक बार फिर से देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। अक्टूबर महीने में दुर्गापूजा, नवरात्रि और दशहरे जैसे कई त्योहार हैं। काफी त्योहार होने के कारण अक्टूबर (Bank Holidays in October 2023) में बैंक 16 दिनों तक बंद रहने वाला हैं।

विज्ञापन

इन 16 दिनों की छुट्टियों में सभी चार रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। कुल मिलाकर अक्टूबर में बैंक 6 दिन की साप्ताहिक छुट्टी तो 10 दिन त्योहारों के कारण के बंद रहने वाले हैं। आप RBI की आधिकारिक बेवसाइट के इस लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर क्लिक करके भी छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।

और पढ़िए – JSW Infra IPO : पैसा लगाने वालों के लिए गुड न्यूज, ऐसे चेक करें आपके खाते में शेयर आए या नहीं

विज्ञापन

तो आइए देखते हैं आरबीआई की ओर अक्टूबर (Bank Holidays in October 2023) महीने के लिए जारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)- गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर: 2023 (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मणिपुर में बैंकों बंद
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार)- महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा – बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेगा।
25 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।
26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बैंक बंद।
27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।
28 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाला है।
31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती- गुजरात में बैंक बंद रहेगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – दो दिन बाद कागज का टुकड़ा हो जाएगा 2000 का नोट, जानें RBI की डेडलाइन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola