Algorand India Summit 2024: भारत डिजिटलाइजेशन की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। Open Network for Digital Commerce (ONDC) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस शर्मा ने भी भारत की डिजिटल पहल की काफी सराहना की है। ONDC अध्यक्ष ने कहा कि आधार कार्ड, UPI और ONDC जैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) ने विकसित भारत को गति प्रदान की है। आंकड़ों की मानें तो UPI पर हर दिन 0.5 मिलियन यानी 5 लाख ट्रांजेक्शन होते हैं।
UPI से हर महीने 15 मिलियन ट्रांजेक्शन
ONDC में बदलावों पर बात करते हुए आर.एस शर्मा ने कहा कि भारत में हर दिन UPI की मदद से आधा मिलियन लेन-देन होता है। इस हिसाब से हर महीने 15 मिलियन ट्रांजेक्शन होते हैं। डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में ONDC नई ऊंचाईयां छू रहा है। हमने ONDC में कुछ प्रोटोकॉल बनाए हैं, जिससे खरीददार और विक्रेता एक ही प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- YEIDA Plot Scheme 2024: 10 दिनों में प्लॉट अपने नाम करने का खास मौका! आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन
बिक्री से लॉजिस्टिक्स अलग किया
आर एस शर्मा के अनुसार ONDC ने सभी तरह के गुड्स और सर्विसेज की बिक्री से लॉजिस्टिक्स को भी अलग कर दिया है। अब हर चीज को सूचीबद्ध करने के साथ-साथ नेटवर्क पर लेन-देन भी हो सकता है। बेशक आज बहुत सारे लोग ONDC को नहीं जानते हैं। मगर एक समय पर लोग आधार और UPI को भी नहीं समझते थे, लेकिन आज सभी इसका इस्तेमाल करते हैं।
अल्गोरंड इंडिया समिट 2024
बता दें कि आर एस शर्मा अल्गोरंड इंडिया समिट 2024 में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अभी सिर्फ एक गूगल, एक व्हाट्सएप, एक फेसबुक और कुछ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ही काम करते हैं। हम ऐसा सिस्टम नहीं चाहते जिसकी कमान कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में हो। इसलिए हमें कोई ऐसा समाधान तलाशना होगा, जिसकी पहुंच सभी तक आसानी से हो सके। DPI इसी का एक उदाहरण है और भारत का नाम अग्रणी देशों की फेहरिस्त में शुमार है।
यह भी पढ़ें- IT इंडस्ट्री में इन टॉप 5 CEOs की सैलरी उड़ा देगी होश, देखें लिस्ट में कौन-कौन
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
4 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
6 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
7 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
9 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
10 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
11 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
12 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
13 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
23 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines