---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

YEIDA Plot Scheme 2024: 10 दिनों में प्लॉट अपने नाम करने का खास मौका! आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना प्राधिकरण एक नई स्कीम लेकर आया है। जहां पर 20 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ई-नीलामी रखी जाएगी। अगर पुरानी वाली स्कीम में आवेदन नहीं कर पाए तो इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक नई योजना लॉन्च की है। जिसमें 20 प्लॉट निकाले गए हैं, ये सभी प्लॉट नोएडा सेक्टर- 17, 18 और 22डी में हैं। इन प्लॉट की संख्या सभी सेक्टर में अलग-अलग है। सेक्टर 17 के लिए 6 प्लॉट, सेक्टर 18 के लिए 5 प्लॉट और सेक्टर 22डी के लिए 9 प्लॉट रखे गए हैं। इसमें आवेदन शुरू हो गए हैं। जिसके लिए लास्ट तारीख 18 दिसंबर 2024 तय की गई है। इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारी यहां देखिए।

किस साइज के हैं प्लॉट?

यीडा वैसे तो किफायती दाम में प्लॉट या घर की योजना निकालता है, लेकिन इस बार यीडा की इस योजना में प्लॉट थोड़ा महंगा है। क्योंकि इसका साइज नॉर्मल प्लॉट के मुकाबले काफी बड़ा रखा गया है। इस योजना में जो प्लॉट दिए जाएंगे उनका साइज 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक होगा। अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो सेक्टर 17 के प्लॉट का साइज 11,513.72 वर्गमीटर से 24,282 वर्गमीटर तक रहेगा। जिसका बेस प्राइस 32,375 रुपए प्रति वर्गमीटर से शुरू होगा। वहीं, सेक्टर 18 में प्लॉट का साइज 16,188 वर्गमीटर होगा और सेक्टर 22डी में 20,235 वर्गमीटर से 89,034 वर्गमीटर तक के प्लॉट मिल जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ

बयाना राशि कितनी?

चूंकी यीडा की ये नई योजना नई ग्रुप हाउसिंग योजना औद्योगिक विकास के उद्देश्य से लाई गई है। तो इसके प्लॉट की कीमत भी ज्यादा रखी गई है। रजिस्ट्रेशन के दौरान ही बयाना राशि जमा करनी होगी। जो राशि 3.73 करोड़ रुपये से लेकर 30.27 करोड़ रुपये तक होगी। इस राशि को जमा करने के बाद ही इस योजना में भाग ले सकते हैं। जब ये सारी फॉर्मेलिटी पूरी हो जाएंगी तो उसके बाद इन प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। जो ई-नीलामी के जरिए होगा, इसके लिए 20 जनवरी 2025 की तारीख तय की गई है

---विज्ञापन---

इसके अलावा अभी यीडा की 451 प्लॉट वाली एक स्कीम चल रही है। जिसके लिए आवेदन बंद हो गए हैं। यह योजना अपने आखिरी चरण में है। इस स्कीम में एक लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। प्लॉट आवंटन के लिए ड्रॉ का आयोजन 27 दिसंबर को होना है।

ये भी पढ़ें: YEIDA Scheme 2024: इस महीने के आखिर तक सस्ते प्लॉट लेने का मौका! यहां करें आवेदन

---विज्ञापन---
First published on: Dec 08, 2024 12:26 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola