बैंक खाता क्यों हो जाता है फ्रीज? जानें वजह और Re-KYC का आसान तरीका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Freeze Bank Account Active: अगर आपका खाता केवाईसी के कारण फ्रीज हो गया है और आपको वो बैंक खाता फिर से चालू करना है तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों से अपने ग्राहकों की KYC डिटेल्स को समय-समय पर अपडेट करने को निर्देश दिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई ने 29 मई 2019 को री-केवाईसी को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में कहा गया था कि अगर किसी भी मौजूदा बैंक के ग्राहकों के पास पैन, फॉर्म-60 या बैंक में जमा कोई समकक्ष दस्तावेज नहीं है, तो उनका खाता बंद हो जाएगा और फिर बंद ही रहेगा। हालांकि, आप केवाईसी के कारण फ्रीज किए गए खाते को फिर से चालू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इस सरकारी बैंक ने भी शुरू की UPI ATM सर्विस, बिना डेबिट कार्ड के मिनटों में ऐसे निकलेंगे रुपये!
री-केवाईसी की प्रक्रिया अलग-अलग कैटेगरी के ग्राहकों के लिए अलग-अलग है। बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनके ग्राहकों के लिए दोबारा केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने और अपने बैंक खाते को फिर से चालू करने के 3 आसान तरीके हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक खाते? तो बंद करवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, वरना…
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग ऐप से भी री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा दी है। इसके लिए सबसे पहले आपको कोटक मोबाइल ऐप पर लॉगइन करना होगा। क्लिक करने के बाद यहां आपको ‘री केवाईसी’ का ऑप्शन मिलेगा। इसको चुनकर आप ओटीपी से अपनी री-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं और खाते को फिर से चालू कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: