इस सरकारी बैंक ने भी शुरू की UPI ATM सर्विस, बिना डेबिट कार्ड के मिनटों में ऐसे निकलेंगे रुपये!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

BOB UPI ATM Money withdrawal Process: डिजिटल पेमेंट के लिए सबसे बड़ा योगदान यूपीआई का है। इसका इस्तेमाल करके आप एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जबकि, इस सुविधा में एक बड़ा अपडेट भी आया है जो ग्राहकों को यूपीआई का इस्तेमाल करते एटीएम मशीन से पैसे निकालने की सुविधा देता है। ऐसे में आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड न होने पर भी एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिलती है। हाल ही में हिताची पेमेंट सर्विस ने NPCI के साथ मिलकर UPI ATM को लॉन्च किया, जिसके बाद अब एक सरकारी बैंक भी ग्राहकों को बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के यूपीआई का यूज करके कैश निकालने की सुविधा दे रहा है।
भारतीय सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से UPI ATM सर्विस का लाभ दिया जा रहा है। आप अपने मोबाइल से यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन (UPI QR Code Scan) करके बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सार्वजनिक क्षेत्रों में यूपीआई एटीएम को लॉन्च किया है। अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो यूपीआई ऐप को यूज करके आप पैसे निकाल सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई एटीएम से यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने एक बयान में कहा कि वो यूपीआई एटीएम लॉन्च करने वाला देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिताची पेमेंट सर्विसेज ने यूपीआई एटीएम सेवा लॉन्च की थी।
बैंक ने यूपीआई एटीएम के लिए इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) तकनीक का यूज किया है। इस तकनीक में नकदी निकालने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं होती है। बैंक का कहना है कि उसके और अन्य बैंक ग्राहक भी यूपीआई-सक्षम मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा यूपीआई एटीएम से नकदी निकाल सकेंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई एटीएम से आप एक बार केवल 10,000 रुपये निकाल सकते हैं। इसके लिए भी पहले से चली आ रही यूपीआई प्रतिदिन की सीमा नियम लागू रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: