7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई 25 लाख रुपये

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी। इसके दायरे में बीएसएनएल और एमटीएनएल के केंद्रीय सरकारी कर्मचारी आएंगे।

7th Pay Commission

7th Pay Commission: सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसमें कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है। ये उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने पेंशन का विकल्प चुना था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से  प्रभावी (Effective) होगी, जिसमें BSNL और MTNL के कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख ग्रेच्युटी लिमिट

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 30 मई को एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी हुई थी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन के 50% तक पहुंचाने के जैसा ही है। नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA के मूल वेतन के 50% तक पहुंचने पर सभी भत्तों में 25% की बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications, Ministry of Communications) ने BSNL और MTNL के कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है। जिसमें ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये के बजाय 25 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन इसमें वही कर्मचारी आएंगे जिन्होंने संयुक्त सेवा के लिए पेंशन का ऑप्शन चुना था, या जिनकी पेंशन सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 37 के मिलती है।

विज्ञापन

हालांकि अभी पेंशन या पारिवारिक पेंशन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फार्मूले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से बनाए गए फार्मूले के मुताबिक ही पेंशन मिलती रहेगी।

ग्रेच्युटी क्या है?

ग्रेच्युटी किसी भी सरकारी कर्मचारी को दी जाने वाली एकमुश्त राशि होता है। जो कर्मचारी सर्विस के लिए दी जाती है। ग्रेच्युटी का भुगतान रिटायरमेंट के समय पर होता है, लेकिन कई मामलों में इसे रिटायरमेंट से पहले भी ले सकते हैं। इस ग्रेच्युटी की लिमिट पहले 20 लाख रुपये थी जिसको बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ