PF होल्डर्स ध्यान दें! EPFO 3.0 को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, होंगे कई बदलाव

EPFO 3.0 के तहत सरकार कुछ खास अपडेट करने की तैयारी में है। यहां हम इन सभी अपडेट के बारे में विस्तार से जानेंगे।

EPFO

EPFO

विज्ञापन
विज्ञापन

ATM-इनेबल PF विड्रॉल

जानकारी मिली है कि लेबर मिनिस्ट्री आने वाले समय में एक कार्ड का ऑप्शन लाने की सोच रहा है, जिसके तहत आप अपने PF का पैसा एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे। बता दें कि इस सुविधा के तहत आप केवल अपने कुल PF अमाउंट का 50% ही निकाल सकते हैं। जानकारी मिली है कि इस सुविधा को 2025 में मई और जून के बीच शुरू किया जा सकता है।

एम्प्लॉई कॉन्ट्रिब्यूशन में नहीं होगी लिमिट

इसके साथ ही ऑर्गेनाइजेशन एम्प्लॉई कॉन्ट्रिब्यूशन में भी जरूरी बदलाव करने की सोच रहा है। इसके तहत इस अमाउंट  पर 12 प्रतिशत की लिमिट को हटाया जा सकता है। यानी कि कर्मचारी अपनी अनुसार PF में ज्यादा अमाउंट का भुगतान कर सकते हैं। इससे वे अपने फ्यूचर के लिए ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। हालांकि ये कॉन्ट्रिब्यूशन कर्मचारी की सैलरी के आधार पर ही तय किया जाएगा।

epfo

epfo

विज्ञापन

पेंशन कन्वर्जन ऑप्शन

सरकार कर्मचारियों को अपनी पीएफ सेविंग को पेंशन में बदलने का विकल्प देने के बारे में विचार कर रही है। बता दें कि इसके लिए कर्मचारी की सहमति ली जाएगी, जिससे रिटायरमेंट के बाद उनको अपनी फाइनेंसियल जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी।

वेतन सीमा में बढ़ोतरी

जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ईपीएफ स्कीम एलिजिबिलिटी के लिए सैलरी लिमिट बढ़ाने पर विचार कर रही है। बता दें कि यह सितंबर 2024 के बाद पहला संशोधन होगा। सितंबर में किए गए बदलाव  के तहत वेतन सीमा को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ