7th Pay Commission: नवरात्र पर केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे ये तोहफे!
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचरियों और पेंशनर्स को एकबार फिर डीए में बढ़ोतरी की बड़ी सौगात दे सकती है। खबरों के मुताबिक दुर्गापूजा से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है अगर जुलाई में सरकार 4 डीए बढ़ाती है तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो सकता है।
हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। सबसे पहले महंगाई भत्ते के मामले में कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी इसके बाद ही इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया है किया है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ाने पर फैसला कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों को नवरात्र तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। माना जा रहा है भत्ते में बढ़ोतरी जुलाई के महीने से ही की जाएगी। ऐसे में पिछले दो महीने के डीए का एरियर कर्मचारियों को मिलेगा।
खबरों के मुताबिक जल्द ही केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा फैसला ले सकती है। खबर यह भी आ रही है कि आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर विचार किया जा सकता है। इसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। दरअसल कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।
गौरतलब कि केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2020 से जून 2021 तक बीच के 18 महीने के बकाए महंगाई भत्ते के एरियर का लगतार मांग कर रहे हैं। इस अटके एरियर को लेकर भी हलचल तेज है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार बीच का कोई रास्ता निकाल कर इसे एकबार में सेटल कर सकती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: