Adani-Jaypee Deal: अडाणी का नाम जुड़ते ही रॉकेट बने जेपी ग्रुप के शेयर; 5 साल में 30 हजार के बना डाले 1.5 लाख!

शेयर बाजार में आज अडाणी मैजिक सिर चढ़कर बोल रहा है। जेपी ग्रुप को खरीदने की रेस में अडाणी ने वेदांता को पछाड़ा, तो उधर जेपी पावर के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। क्या आप जानते हैं कि जेपी पावर के एक छोटे से निवेश ने 5 साल में लोगों को लखपति बना दिया है? 30000 रुपये निवेश करने वालों के आज 1.5 लाख रुपये बन चुके हैं। जानिए इस मेगा डील की पूरी इनसाइड स्टोरी और क्यों भाग रहे हैं ये शेयर।

gautam adani (17)

नई दिल्ली: कॉर्पोरेट जगत से आज एक ऐसी खबर आई जिसने निवेशकों की सोई हुई किस्मत जगा दी। जैसे ही खबर आई कि अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के Rs 15000 करोड़ के टेकओवर प्लान को NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) ने हरी झंडी दे दी है, जेपी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट की होड़ लग गई। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली तेजी जयप्रकाश पावर वेंचर्स (Jaypee Power) के शेयरों में देखी गई, जो आज 10% तक उछलकर रॉकेट बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अडाणी की एंट्री और वेदांता की छुट्टी

जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण की रेस में अनिल अग्रवाल की वेदांता (Vedanta) भी शामिल थी। वेदांता ने अडाणी की बिड पर कई आपत्तियां जताई थीं, लेकिन NCLT ने उन सभी को खारिज करते हुए गौतम अडाणी के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद जेपी ग्रुप के एसेट्स (सीमेंट, पावर और रियल एस्टेट) पर अब अदाणी का कब्जा होगा।

जेपी पावर: 30 हजार के बने 1.5 लाख!
बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा जेपी पावर के रिटर्न की हो रही है। भले ही पिछले कुछ समय में इसमें उतार-चढ़ाव रहा हो, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह मल्टीबैगर साबित हुआ है. इसके 5 साल का रिटर्न लगभग 494% है. यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस शेयर में सिर्फ 30000 रुपये लगाए होते, तो आज उन पैसों की वैल्यू बढ़कर 148,200 रुपये (करीब डेढ़ लाख रुपये) हो गई होती। आज सुबह कारोबार के दौरान शेयर ने 15.63 रुपये का हाई बनाया।

विज्ञापन

निवेशकों के लिए क्या है खास?
अडाणी ग्रुप की एंट्री का मतलब है, बेहतर मैनेजमेंट और फंड की उपलब्धता। यही वजह है कि निवेशक इस शेयर पर टूट पड़े हैं। जेपी पावर के साथ-साथ जेपी एसोसिएट्स के शेयरों में भी भारी हलचल देखी जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ