---विज्ञापन---

Gold Price Update: सोना 4532 रुपये हुआ सस्ता, अब 30226 रु में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Update: आप भी अगर सोना या फिर सोने के ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पाचंवें और आखिरी दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना 51700 रुपये प्रति 10 ग्राम और […]

Gold Price Update: आप भी अगर सोना या फिर सोने के ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पाचंवें और आखिरी दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना 51700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55700 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4500 और चांदी 24300 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, एक ही क्लिक में जानें कीमत

---विज्ञापन---

शुक्रवार को सोना (Gold Price) 426 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51668 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 464 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 276 रुपये सस्ता होकर 55607 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 659 रुपये सस्ता होकर 55883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

---विज्ञापन---

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 426 रुपया सस्ता होकर 51668 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 424 रुपया सस्ता होकर 51461 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 390 रुपया सस्ता होकर 47328 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 320 रुपया सस्ता होकर 38751 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 249 रुपये सस्ता होकर 30226 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना 4500 और चांदी 24300 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4532 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24373 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Passport Seva: पासपोर्ट में बदलना चाहते हैं पता? बस अपनाएं ये स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2022 06:52 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola