7th Pay Commission DA Hike : डीए हाइक पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता ?

7th Pay Commission

7th Pay Commission

विज्ञापन

7th Pay Commission DA Hike : केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में उनका बढ़ोतरी का इंजार जल्द खत्म हो सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार अगले महीने यानी सितंबर में अपने कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में (DA Hike) बढ़ोतरी का इंतजार

दरअसल केंद्र सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में साल में दो बार संशोधन करती है। पहला संशोधन 1 जनवरी से और दूसरा 1 जुलाई से लागू होता है। महंगाई भत्ते में पिछले संशोधन का ऐलान होली से पहले 24 मार्च 2023 को हुई थी, जो 1 जनवरी 2023 से प्रभावी है। उस समय केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी का तोहफा मिला था। इसके बाद डीए 38 से 42 प्रतिशत हो गया था। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

Advertisment

सितंबर में कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

वहीं केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में दूसरी बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सरकार अगले महीने यानी सितंबर में महंगाई भत्ते में इजाफे की घोषणा कर सकती है।

AICPI इंडेक्स के आकड़े पर डीए में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों पर से महंगाई का बोझ कम करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए डीए यानी महंगाई भत्ता देती है। सरकार इसका कैलकुलेशन श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI इंडेक्स के आकड़े के आधार पर साल में दो बार हर 6 महीने पर करती है। महंगाई भत्ते का गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के बेसिक सैलरी पर जाती है।

विज्ञापन

सरकार के आधिकारिक ऐलान का इंतजार

मीडिया चल रही खबरों के मुताबिक इस बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 या फिर 3 फीसदी की बढ़तरी हो सकती है। हालांकि AICPI इंडेक्स के आंकड़े के आधार पर कयास लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस बार भी 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि महंगाई भत्ते में इसबार कितनी बढ़ोतरी होगी यह सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा।

विज्ञापन

डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी की आस

अगर इसबार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है यह मौजूदा 42 प्रतिशत बढ़कर 46 फीसदी के हो जाएगा। इसके केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोरी सालाना 8000 रुपये से 27000 रुपये तक की हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ