आज से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, LPG से लेकर मनी ट्रांसफर तक; जानिए क्या होगा असर

आज 1 नवंबर से कई फाइनेंशियल बदलाव होने का संभावना है, जिसमें क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG सिलेंडर की कीमत शामिल हैं।

LPG Price Hike

LPG Price Hike

विज्ञापन
Advertisment

RBI का नया DMT नियम

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नए डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर  (DMT) फ्रेमवर्क की घोषणा की है, जो 1 नवंबर से लागू होगा। इन नियमों का पालन करने यूजर्स की सुरक्षा और बढ़ाई जा सकती है।  जुलाई 2024 के  अपने सर्कुलर में RBI ने लिखा, ‘बैंकिंग आउटलेट की उपलब्धता, फंड ट्रांसफर के लिए पेमेंट सिस्टम में विकास और KYC की जरूरतों को पूरा करने में आसानी के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं। अब यूजर के पास फंड ट्रांसफर के लिए कई डिजिटल ऑप्शन होंगे। हाल ही में मौजूदा फ्रेमवर्क में दी जाने वाली सर्विस की समीक्षा की गई।

क्रेडिट कार्ड

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक की सबसिडरी कंपनी एसबीआई कार्ड के लिए भी नए बदलाव लाए जा रहे हैं, जिसके तहत अनसिक्योर्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर शुल्क बढ़ाकर 3.75% प्रति माह हो जाएगा। साथ ही, यदि बिलिंग अवधि में यूटिलिटी पेमेंट की कुल राशि 50,000 रुपये से अधिक है, तो 1% शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि, यह नियम 1 दिसंबर, 2024 से लागू होगा।

वहीं ICICI बैंक ने अपने फी फ्रेमवर्क और क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव किए हैं, जिससे बीमा, किराने की खरीदारी, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्यूल सरचार्ज और यहां तक कि लेट पेमेंट फी जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
Credit Card

Credit Card

इंडियन बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में केवल 30 नवंबर, 2024 तक ही निवेश किया जा सकता है क्योंकि यह अंतिम तिथि है।इंड सुपर 300 डेज पर आम जनता के लिए ब्याज दरें 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.55% और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% हैं।

विज्ञापन

एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग

भारतीय रेलवे ने बताया है कि वह एडवांस  ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए मौजूदा समय सीमा को कम कर देगा, जिसके तहत यात्री अब 120 दिनों के बजाय केवल 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे।यह नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा, लेकिन इससे उन यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले ही टिकट बुक करा ली हैं।

LPG  और ट्राई के नियम

ट्राई ने स्पैम और स्कैम कॉल को रोकने के लिए नए नियमों बनाए हैं, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियां मैसेज ट्रेसेब्लिटी शुरू करेंगी। इसके अलावा ट्रांजैक्शन और प्रमोशनल मैसेज की निगरानी और ट्रैकिंग की जाएगी। ट्रेसेब्लिटी स्टैंडर्ड पूरा न करने वाले सभी मैसेज को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इसके साथ ही 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है, जिसका असर घरेलू और कमर्शियल दोनो कंज्यूमर पर पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ