Yamaha Upcoming Scooters: यामाहा तेजी से अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को बड़ा करने में लगी है। अब कंपनी बड़े इंजन के साथ नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस साल के अंत तक भारत में यामाहा की तरफ से Nmax 155, Grand Filano 125 और T-Max स्कूटर को पेश किया जायेगा। ये सभी स्कूटर डिजाइन से लेकर फीचर्स के मामले में नॉर्मल स्कूटरों से ज्यादा एडवांस्ड होंगे। इतना ही नहीं इनमें सेफ्टी फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Yamaha Grand Filano 125
यामाहा का नया ग्रैंड फिलानो 125 स्कूटर जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस साल जनवरी में इस स्कूटर को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। यह 125cc इंजन में आएगा। भारत में इसकी कीमत करीब 1.46 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भारत में बेचे जाने वाले यामाहा फसिनो का अपग्रेड वर्जन नजर आता है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है जो यूथ को टारगेट करेगा। इसमें एक बड़ा TFT डिस्प्ले मिलेगा । यह स्कूटर Smart-Key के साथ आएगा।
Yamaha Nmax 155
यामाहा एनमैक्स 155 एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर है। सबसे पहले इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में पेश किया गया था। इस स्कूटर की खास बात ये है कि इसमें स्पेस काफी अच्छा मिलेगा। इसकी सीट को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जायेगा कि राइडर के साथ पीछे बैठने वाले को भी बेहतर आराम मिल सके।
सेफ्टी के लिए इस स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डबल डिस्क ब्रेक, ब्रेक असिस्ट और चौड़े टायर्स जैस फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन की बात करें तो नए NMax में 155 cc का इंजन मिलेगा जो 15 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस स्कूटर का वजन 131 किलोग्राम है। इसमें 13 इंच के व्हील्स मिलेंगे।
Yamaha T-Max
भारत में यामाहा का यह अब तक का सबसे ताकतवर स्कूटर होगा जो 562cc इंजन के साथ आएगा । इसमें कार जितनी पावर होगी। यह इंजन 47 bhp की पावर और 56 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा । यह एक बिग साइज़ मैक्सी स्कूटर है जो उन लोगों को पसंद आ सकता है जो टू-व्हीलर पर लंबी दूरी तय करते हैं।
नये TMax स्कूटर में नया फुल-कलर 7-इंच TFT डिस्प्ले मिलेगा जो एनालॉग और मोनोक्रोम के साथ है। स्कूटर की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बजाज का सस्ता इलेक्ट्रिक चेतक अगले महीने होगा लॉन्च! Ola को लगा डर
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
6 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines