Yamaha RayZR 125: भारत में बाइक्स की तरह स्कूटर्स की भी काफी डिमांड है। Honda, TVS, Suzuki, Hero और Yamaha जैसी कंपनियां देश में कई स्कूटर बेचती हैं। ये स्कूटर भी अलग-अलग सेगमेंट में आते हैं। अगर आप अपने लिए एक स्टाइलिश स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको एक ऐसे स्टाइलिश स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो माइलेज और स्टाइल के मामले में बेहतरीन है। दरअसल, हम Yamaha RayZR 125 Hybrid Disc स्कूटर की बात कर रहे हैं।\
अभी पढ़ें – आ रही है नए अवतार में MG Gloster, सामने आया न्यू लुक और डीजाइन
Yamaha Ray ZR 125 Price
Yamaha Ray ZR 125 हाइब्रिड डिस्क स्कूटर की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 85,330 रुपये है। इस स्कूटर की ऑन रोड कीमत 98,517 रुपये है। हालांकि, आप इसे कम कीमत में घर लेकर आ सकते हैं। सरल भाषा में कहें तो कुछ आसान किस्तों से आप ये स्कूटर घर लेकर आ सकते हैं। आइए इस पर मिल रहे ईएमआई ऑफर के बारे में बताते हैं।
Yamaha RayZR 125 Hybrid Disc Finance Plan
अगर आप इस स्कूटर को ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के हिसाब से फाइनेंस करते हैं तो बैंक आपको अधिकतम 88,517 रुपये का लोन देगा। ऐसे में ये स्कूटर सिर्फ 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट से खरीदा जा सकेगा। बैंक आपको 9.7 प्रतिशत की ब्याज दर पर तीन साल (36 महीने) के लिए 88,517 रुपये का कर्ज देगा। इस कर्ज को चुकाने के लिए आपको 2,844 रुपये प्रति माह की किस्त यानी अगले तीन साल तक ईएमआई चुकाना होगा।
अभी पढ़ें – Anand Mahindra ने की नितिन गडकरी से गुजारिश, लोगों ने किया समर्थन
Yamaha RayZR125 Specifications
Yamaha RayZR125 हाइब्रिड डिस्क इंजन और ट्रांसमिशन इस स्कूटर के इंजन और ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 125cc सिंगल सिलेंडर इंजन है। ये इंजन 8.2psपीएस की पावर और 10.3nm न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक लीटर पेट्रोल पर 66 किलो मीटर तक चलता है। साथ ही इसमें 66 kmpl का ARAI प्रमाणित माइलेज भी दिया गया है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
8 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines