आ रही है नए अवतार में MG Gloster, सामने आया न्यू लुक और डीजाइन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

MG Gloster Facelift Launch Price Features: एमजी मोटर इंडिया कंपनी अपनी सबसे बड़ी SUV Glosterका अपडेटेड मॉडल इसी हफ्ते 31 अगस्त को लॉन्च (MG Gloster Launch Date) करने जा रही है। इसमें नए और कमाल के लुक के साथ-साथ कई नए फीचर्स होंगे। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार का एक नया टीजर वीडियो शेयर किया है।
कंपनी ने इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए हैशटैग #AdvancedGloster और #ExploreMore का इस्तेमाल किया है। इसलिए इस कार को एडवांस ग्लूसेस्टर कहा जा सकता है। टीजर में ‘द पावर ऑफ 4×4’ और एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स का भी जिक्र है। हाल ही में नई अपडेट की गई ग्लूसेस्टर कारों को कई बार टेस्टिंग करते देखा गया है। आइए जानते हैं कि नया ग्लूसेस्टर कैसा हो सकता है।
MG Motors की यह बड़ी SUV मार्केट में Toyota Fortuner, Mahindra Alturas G4 को टक्कर देगी। MG Gloster फेसलिफ्ट (Facelift)के अपडेटेड मॉडल के लुक्स और फीचर्स की बात करें तो इसमें अपडेटेड LED हेडलैंप, नई LED टेललाइट्स, रेटिटर ग्रिल और फ्रंट बंपर दिया गया है।
इसमें नए अलॉय व्हील, 12.2 इंचटचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, उन्नत कनेक्टिविटी फीचर, पैनोरमिक सनरूफ , 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हवादार सीटें (Ventilated Seats), मसाज और मेमोरी फंक्शन, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ 6 एयरबैगव कई अन्य स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
MG Gloster Facelift के इंजन की बात करें तो इस कार में आपको मौजूदा मॉडल जैसे ही दो इंजन विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से पहला इंजन 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है जोकि 163BHP की पावर और 375nm का टार्क प्रोड्यूस करता है। वहीं, दूसरा इंजन 2 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन है जोकि 218BHP की पावर और 480nm का टार्क जनरेट करता है।
अभी पढ़ें – Toyota Hyryder: इंतजार खत्म! अगले सप्ताह लॉन्च हो सकती है ये धासूं SUV, सभी कारों की कर देगी छुट्टी
इस एसयूवी (SUV) को 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। कार को कुल 4 ट्रिम्स के साथ 6 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। MG के इन आगामी कारों की एक्स-शोरूम कीमत 31.50 लाख रुपये से 39.50 लाख रुपये के बीच मे हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कीमत के बारे में आधारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: