Viral Video: नई कार की डिलीवरी लेने पर लोग खुशी मनाते देखे जाते हैं। आतिशबाजी के अलावा लोग केक काटते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक परिवार Mahindra Scorpio N की डिलीवरी लेते हुए जमकर ठुमके लगाते दिख रहा है।
ऑटो इंडस्ट्री में काम करने का असली इनाम और खुशी
इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है। आगे उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “ये है भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में काम करने का असली इनाम और खुशी…”। वीडियो में नई कार खड़ी है। परिवार के बच्चे, महिला समेत सभी लोग जमर डांस कर रहे हैं। बता दें Mahindra Scorpio N की लंबी वेटिंग चल रही है।
Mahindra Scorpio-N ने 5-स्टार रेटिंग
बता दें Global NCAP क्रैश टेस्ट में Mahindra Scorpio-N ने 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की थी। कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29.25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में एसयूवी ने 49 में से 28.93 अंक हासिल किए हैं, और इसे 3-स्टार रेटिंग मिली थी।
6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
Scorpio-N के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 197 Bhp की पावर देता है और 380 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Scorpio-N के डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर mHawk इंजन मिलता है। यह इंजन 173 Bhp की पावर और 400 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस दमदार SUV में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, फ्रंट और रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और ISOFIX एंकरिंग पॉइंट्स जैसे फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
12 mins agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 hr agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
4 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
6 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
3 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines