Best Selling Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री अब तेजी से बढ़ रही है। नए मॉडल आने से ग्राहकों के पास ऑप्शन की कमी नहीं है। लेकिन अभी भी बजाज, टीवीटीएस और ओला जैसी कपनियां टॉप पर हैं, जिन्हें स्कूटर सबसे ज्यादा बिकते हैं। अगर अप एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको भारत के बेस्ट सेलिंग स्कूटरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं ।
TVS iQube बना देश का NO.1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
TVS iQube की पिछले महीने 24,991 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2024 की समान अवधि में यह आंकड़ा 15,652 यूनिट्स की बिक्री का हुआ था, ऐसे में पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 9,339 ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है, और इस तरह TVS iQube बन गया । देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर दूसरे नंबर पर इस बार Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा है, जिसकी पिछले महीने 24,336 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
जबकि बीते साल कंपनी ने इस स्कूटर की 32,424 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार Ola ने 8088 यूनिट्स कम बेची और YoY सेल में 25% का घाटा हुआ है। यह देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है । तीसरे नंबर पर इस बार बजाज चेतक इलेक्ट्रिक रहा है । पिछले महीने इस स्कूटर की 21,045 यूनिट्स की बिक्री हुई है । जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,114 यूनिट्स की बिक्री का रहा है । कंपनी ने इस बार 49% (YoY) ग्रोथ के साथ 6,901 ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
TVS iQube
TVS iQube के फीचर्स
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है और इसमें अलग-अलग बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 2.2kWh से लेकर 5.1kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है, जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
यह स्कूटर 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो TVS iQube में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। राइडर की सेफ्टी के लिए स्कूटर के फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक आते हैं। टीवीएस ने अपने इस स्कूटर में 770 mm की सीट हाइट दी है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। स्कूटर में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज आता है, जिससे आप इसमें हेलमेट, लैपटॉप और अपना अन्य सामान रखकर आसानी से सफर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Kia EV6 Recall: किआ की इस इलेक्ट्रिक कार में मिली गड़बड़ी, 1300 से ज्यादा यूनिट्स हुई रिकॉल
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines