---विज्ञापन---

Toyota की यह नई सस्ती कार या Hyundai Creta, किस SUV में है दम, जानें कंपैरिजन

Toyota Rumion VS Hyundai Creta: इंडियन कार बाजार में इन दिनों एसयूवी गाड़ियों की सबसे अधिक डिमांड है। हाल ही में Toyota ने अपनी नई सबसे सस्ती एसयूवी कार Rumion लॉन्च की है। वहीं, हुंडई की इस सेगमेंट में क्रेटा धाकड़ कार है। जानिए इन गाड़ियों के फीचर और कीमत। Toyota Rumion इस धांसू कार […]

Toyota Rumion VS Hyundai Creta: इंडियन कार बाजार में इन दिनों एसयूवी गाड़ियों की सबसे अधिक डिमांड है। हाल ही में Toyota ने अपनी नई सबसे सस्ती एसयूवी कार Rumion लॉन्च की है। वहीं, हुंडई की इस सेगमेंट में क्रेटा धाकड़ कार है। जानिए इन गाड़ियों के फीचर और कीमत।

Toyota Rumion

इस धांसू कार में 75.8 bhp की पावर मिलती है। Toyota Rumion में सीएनजी वर्जन भी ऑफर किया जा रहा है। कार में 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। यह 7 सीटर कार है, जिसमें छह ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं। कार शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार में 136.8 Nm की टॉर्क जेनेरेट होती है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

26 Kmpl की माइलेज

इसमें 17.78 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। Toyota Rumion सीएनजी सड़क पर 26 Kmpl की माइलेज देती है। कंपनी 11000 रुपये टोकन अकाउंट में इसकी बुकिंग ले रही है। इसमें एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और हाई-स्पीड अलर्ट मिलता है। इस शानदार कार में इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Hyundai Creta

इस कार का हाल ही में नया “Adventure” एडिशन लॉन्च किया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें सात ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। Hyundai Creta में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर मिलता है। कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।

---विज्ञापन---

10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट

यह धाकड़ इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। कार में डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट मिलता है। कार में 8 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। कार में छह एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। कार में एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं।

First published on: Aug 29, 2023 05:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola