Toyota Innova Crysta Booking Closed: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी भारतीय वाहन बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के सीमित पोर्टफोलियो को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फॉर्च्यूनर और इनोवा कारों की काफी डिमांड है। इस बीच, कंपनी के डीलरशिप ने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के डीजल (Toyota Innova Crysta Diesel) संस्करण के लिए बुकिंग अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि डीजल वेरिएंट के लिए लंबा वेटिंग पीरियड है।
(TKM) ने कहा, “Toyota Innova 2005 में भारत में लॉन्च होने के बाद से एक बेहतरीन कार बन गई है। ये कार हमेशा अपने सेगमेंट में अन्य प्रतिस्पर्धियों से बेहतर रही है।”
Toyota Moters India ने भारत में उपभोक्ताओं की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवा में पिछले कुछ वर्षों में कई बदलाव किए हैं। कंपनी का कहना है की वो उनकी कारों में समय- समय पर अपडेट करते हैं, इनमें लग्जरी से लेकर एमपीवी कारें शामिल हैं। ये कारें अपने सेगमेंट में लीडर बनी हुई हैं। कंपनी का दावा है कि भारत में इन कारों के मालिक करीब 10 लाख लोग हैं।
चालू रहेगी पेट्रोल वेरिएंट की बुकिंग
पेट्रोल मॉडल के लिए बुकिंग शुरू करते हुए कंपनी ने कहा कि “हम ये वाहन उन ग्राहकों को उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने हमारे डीलरों के पास पहले से ही बुकिंग कर ली है। इसके अलावा, हम इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल मॉडल के लिए ऑर्डर लेना जारी रखते हैं।”
कंपनी ने की इतने की सेल्स
बात करें कारों की बिक्री की तो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जुलाई महीने में 19,693 कारों की डिलीवरी की थी। ये पहला मौका था जब कंपनी ने एक महीने में इतने वाहन बेचे थे। पिछले साल 2021 जुलाई में 13,105 यूनिट्स बेचे गए थे जबकि, इस साल 2022 में बिक्री में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines