Tata Harrier 2023: कम कीमत और दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ नए अवतार में आया 'सड़क का राजा', जानें लॉन्च डेट
Edited By Amit Kasana

Tata Harrier 2023,tata harrier 2023 facelift
Edited By Amit Kasana

Tata Harrier 2023,tata harrier 2023 facelift
Tata Harrier 2023: टाटा ने अपने हैरियर मॉडल को पहले से अधिक सुरक्षित और दमदार बनाया है। इसके नए वर्जन की फरवरी में बुकिंग शुरू हो गई है। फिलहाल कंपनी ने इसकी डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है बताया जा रहा है कि इस साल के अंत या फिर अगले साल तक इसकी डिलीवरी की जाएगी।
Tata Harrier 2023 की कम कीमत होने के चलते कार लवर्स इसका तहे दिल से इंतजार कर रहे हैं। Tata Motors की वेबसाइट के मुताबिक कार शुरूआती कीमत 15 लाख से 24 लाख के बीच है। यह दोनों एक्स शोरुम कीमत है। वेबसाइट पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। नए सेफ्टी फीचर्स में टाटा हैरियर के रेगुलर वेरिएंट में ही अब ADAS और 6 एयर बैग मिलेंगे। नए सेफ्टी फीचर्स कार को हाईवे पर पहले से अधिक सुरक्षित बनाते हैं।
There is a possibility of you overlooking a Traffic Sign.
But keep calm because we are here for you!Enjoy stress-free drives with Traffic Sign Recognition that comes standard with ADAS in the New HARRIER and SAFARI. #TataSafari #TataHarrier #Harrier #Safari #ADAS pic.twitter.com/fWAuJJiz2F
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) March 6, 2023
ADAS यानि एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम कार को सेफ बनाता है। इससे कार सड़क पर चलते समय ऑटोमेटिक अल्ट्रा सेंसिटिव सेंसर के माध्यम से किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति का अंदाजा लगा लेती है। ये रडार, कैमरा, सेंसर्स और ऐसी ही कई टेक्नोलॉजी का मिश्रण होता है। जो चालक को उसकी तेज गति, हादसे के खतरे आदि से बीप के साथ अलर्ट करती है।
Tata Harrier 2023
Tata Harrier के नए अवतार में 2.0 L का डीजल इंजन मिलेगा। जो 167 bhp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। जिससे पहाड़ पर घूमने के लिए यह कार एकदम मुफीद है। कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स है। इसके अलावा कार में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेत सभी आधुनिक सुविधांए उपलब्ध हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: