इस EV Scooter को खरीदने के लिए लगी हैं लाइनें, देने होंगे महज 2000 रुपये, कहीं देर न हो जाए

Okinawa OKHI-90

Okinawa OKHI-90

विज्ञापन

EV Scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी डिमांड है। यही वजह है कि वेटिंग होने के बावजूद लोग अपने पसंदीदा स्कूटर को लेने के तीन से चार माह तक इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही एक दमदार स्कूटर है Okinawa कंपनी का OKHI-90.

ऑफिस के लिए नहीं होंगे लेट और रास्ते में न ही खत्म होगी बैटरी

यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 160 KM तक चलता है। जिससे यह ऑफिस, कॉलेज, बाजार व इंटरस्टेट जाने के लिए बिलकुल मुफीद है। इतना ही नहीं इसकी टॉप स्पीड है 90 KMPH. चंद सेकंड में ही यह हवा से बातें करने लगता है। स्कूटर में 175 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है जिससे स्कूटर के फिसलने का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

Okinawa OKHI-90

सेफ्टी और पावर भी 

स्कूटर के फ्रंट और रियल दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसमें Assisted Braking System (ABS) सिस्टम है, जिससे इमरजेंसी में ब्रेक लगाने पर दोनों पहिए जाम हो जाते हैं। ऐसे में स्कूटर का हादसे या आगे वाले वाहन से भिड़ने का खतरा कम हो जाता है। यह स्कूटर 150 किलोग्राम तक वजन बेहद आसानी से लेकर चल सकता है जिससे घर के लिए मार्केट से सामान लाने में भी दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन

पावरफुल है बैटरी

इसकी 3.6 kWh पावर की बैटरी है जो पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। Okinawa की वेबसाइट के मुताबिक मात्र 2000 रुपये इसकी डीलर प्री-बुकिंग कर रहे है। अधिक डिमांड होने के चलते इसकी तीन से चार माह की वेटिंग है। यह शुरूआती कीमत 1,86006 लाख रुपये एक्स शोरुम प्राइस में बाजार में उपलब्ध है। पैसे आसान किस्तों पर देने की सुविधा है।

विज्ञापन

यह फीचर्स बनाते हैं अलग

  • सीट की हाइट 803mm है जिससे कम हाइट वाले भी इसे आसानी से चला सकते हैं
  • बैटरी वॉल्टेज इंफॉर्मेशन के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर है जिससे बैटरी डाउन होने से पहले पता लग जाता है
  • कीलैस रिमोट है जिससे बिना चाबी लगाए स्टार्ट हो जाएगा और एलईडी लाइट हैं
  • चार आकर्षक कलर ऑप्शन और ऑर्डर पर कस्टमाइज कराने का भी विकल्प है

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ