Honda 100 cc bike: आ रही है Honda की 100 cc की नई बाइक ‘कम खर्चा ज्यादा चर्चा’, 15 मार्च को होगी लॉन्च
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Honda 100 cc bike: भारतीय बाजार में 100 सीसी बाइक की सबसे अधिक डिमांड रहती है। यही कारण है कि हर बाइक कंपनी इस सेग्मेट में किफायती कीमत पर ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक अपने ग्राहकों को देने की कोशिश करती है। इसी कड़ी में होंडा ने नया दांव खेला है। हाल ही में कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया पर अपनी नई 100 सीसी बाइक के दो टीजर लॉन्च किए गए हैं।
और पढ़िए –Joy E Bike Mihos: 16 लीटर का बूट स्पेस, 63 kmph की टॉप स्पीड, इस EV स्कूटर की कीमत बस इतनी सी
Bringing the trust of Honda to your home in just a few more days. Stay tuned for the new Honda Ki Sau.
For more information, please give us a missed call on +919311340947 or visit our website. pic.twitter.com/GKNncKHjaF
— Honda 2 Wheelers (@pioneermarkapur) March 3, 2023
इन टीजर में बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल लोगों को बता रहे हैं कि होंडा की नई 100 सीसी की बाइक आने वाली है। टीजर में इसे ‘कम खर्चा ज्यादा चर्चा’ होने वाली बाइक बताया है। टीजर में जिमी कहते हैं ‘आ रही है होंडा की सौ, जो ज्यादा चले ज्यादा टिके, …होंडा के भरोसे के साथ’
The wait for it is almost over,
But the excitement has just begun.
The first teaser for Honda ki 100 is here.
Enjoy it ,Share it and give feedback pic.twitter.com/GBW0YYEoe5— Honda 2 Wheelers (@pioneermarkapur) February 27, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा 15 मार्च को अपनी नई किफायती बाइक को लॉन्च करेगा। टीजर में बाइक के लुक और डिजाइन की हल्की सी झलक दिखाई गई है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसकी कीमत, माइलेज और अन्य फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। अनुमान लगया जा रहा है कि इस बाइक की कीमत 70 हजार से कम होगी। इसमें 100 cc के इंजन के साथ 8.7 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता होगी। अनुमान है कि यह 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की माइलेज देगी। इसमें डिजिटल बाइक के हर फीचर्स होंगे।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: