Royal Enfield Hunter 350: ज्यादा पॉवर और शानदार लुक वाली Hunter 350 के यहां पढ़े रिव्यू
Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Royal Enfield Hunter 350: कुछ ही दिनों पहले कंपनी ने अपनी बाइक Hunter 350 को बाजार में पेश किया था। Hunter 350 उसी प्लेटफार्म पर तैयार की गई है जिस पर कंपनी ने Meteor 350 और Classic 350 को तैयार किया था, इस तरह ये मोटरसाइकिल इस प्लेटफार्म पर तैयार होने वाली तीसरी मोटरसाइकिल हो गई है, तो चलिए बात करते है इस शानदार बाइक के दमदार फीचर्स की…
Royal Enfield Hunter 350 की कीमत
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के बेस मॉडल की कीमत 1,49,900 रुपये है, जो कि एक्स शोरुम प्राइस है। और टॉप वेरिएंट की कीमत 1,66,319 रुपये है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 3 वेरिएंट में पेश किया गया है, हंटर 350 रेट्रो, हंटर 350 मेट्रो और टॉप वेरिएंट हंटर 350 मेट्रो रेबेल।
Royal Enfield Hunter 350: Features
शानदार लुक और जबरदस्त फीचर्स के साथ Royal Enfield के Hunter 350 को भारत में लॉन्च करने के बाद से ही लोगो का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गोलाकार हेडलाइट और दोनों साइड गोलाकार टर्न इंडिकेटर भी इस बाइक मे दिए गए है। फ्रंट फोर्क और छोटा मडगार्ड इसके रेट्रो लुक देने में कामयाब रहा है। मॉडर्न लुक देने के लिए हंटर 350 बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए है। रेट्रो स्विचगियर के साथ साथ इसका रोटरी स्टार्टर स्विच भी इस मोटरसाइकिल की रेट्रो लुक की शोभा बढ़ाते है।
इस मोटरसाइकिल को 6 रंगो जैसे डैपर वाइट, रेबेल ब्लू, रेबेल रेड, रेबेल ब्लैक, डैपर ग्रे कलर और डैपर ऐश में पेश किया गया है। इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसमें पैच रिब्ड, सिंगल पीस सीट, अलॉय व्हील्स के साथ साथ पीछे की ओर टू पीस ग्रेब रील भी दी है। कंपनी का दावा है कि Hunter 350 की टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा की है और इसका प्रति लीटर माइलेज 36.2 किलोमीटर का होगा। कंपनी ने इस बाइक में एयर कूल्ड इंजन को दिया है, जो एक 349 सीसी वाला सिंगल सिलेंडर इंजन है, यह 20.2 BHP की पॉवर के साथ 27 मीटर न्यूटन टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी ने इस बाइक मे 5- स्पीड गियरबॉक्स को भी जोड़ा है।आपको ये भी बता दें कि Hunter 350 दो पेंट स्कीमों ग्रे-सियान और ब्लू वाइट में बाजार में उपलब्ध होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: