Pre winter car care: अब सुबह-शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। सर्दियों वाली हैं। अब ऐसे में जो लोग अपनी कार से सफ़र करते है उनके लिए यह खबर काफी काम आ सकती है। गर्मी की तुलना में सर्दी के मौसम में गाड़ी की सर्विस बेहद जरूरी हो जाती है। इतना ही नहीं अक्सर देखने में आता है कि सर्दी में कार सबसे ज्यादा दिक्कत आती है।अगर आप भी चाहते हैं कि सर्दी में आपकी कार बिना किसी दिक्कत के चले तो आज ही ये 5 कर करें… आपको ब्रेक डाउन की शिकायत ना हो…
बैटरी चेक करें
ठंड के मौसम में कार में सबसे ज्यादा दिक्कत बैटरी की होती है। गाड़ी स्टार्ट नही होती। बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। इसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ता है। अगर आपकी कार की बैटरी थोड़ी कमजोर पड़ने लगी है तो आज ही उसे बदलवाना चाहिए। पुरानी बैटरी की तुलना में नई बैटरी ठंड में बेहतर ढंग से काम करती हैं।
इंजन ऑयल
हर गाड़ी में इंजन ऑयल का काम सबसे अहम होता है। अगर इंजन का ऑयल गाढ़ा हो गया है या काला पड़ने लगा है तो आज भी इंजन ने नया ऑयल डलवा लें। इंजन ऑयल सही रहेगा तो गाड़ी का इंजन भी बढ़िया परफॉरमेंस देगा। सिंथेटिक ऑयल ठंडे मौसम में बेहतर काम करता है।
कूलेंट की सही मात्रा
जब गाड़ी चकती है तो इंजन गर्म होता ही है। इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलेंट की जरूरत पड़ती है। अगर गाड़ी में कूलेंट की मात्र कम हुई तो इंजन गर्म हो जायेगा और सीज भी हो सकता है। इसलिए सर्दी से पहले कूलेंट की जांच कराएं और जरूरत पड़ने पर उसे बदलवाएं। ध्यान रखे कि कूलेंट की मात्रा सही होनी कूलेंट होने से इंजन की सुरक्षा होती है।
वाइपर और वॉशर फ्लुइड चेक करें
सर्दी में फोग बहुत होता है जिसकी वजह से गाड़ी चलाते समय काफी दिक्कतें पेश आती हैं। इसलिए, विंडशील्ड वाइपर ब्लेड्स को चेक करें अगर ये खरब हो रहे हैं तो इन्हें तुरंत बदलवा लेना जरूरी है, खासकर अगर वे पुराने या घिस चुके हैं। यही नहीं, वॉशर फ्लुइड को भी बदलकर एंटी-फ्रीज मिश्रण वाला वॉशर फ्लुइड डालें, ताकि ठंड के मौसम में यह जम न जाए।
टायर्स का सही होना जरूरी
सर्दी के मौसम में भी गाड़ी के टायर्स का सही होना जरूरी है, क्योंकि सड़कें अक्सर गीली रहती हैं जिसकी वजह से ड्राइव करने में और ब्रेक में काफी दिक्कतें होती हैं।अगर अगार टायर्स घिस गये हैं तो आज ही नए टायर्स बदलवा लें। इसके अलावा हर टायर में सही एयर प्रेशर रखें।
यह भी पढ़ें: ज्यादा माइलेज चाहिए तो कार की रखें इतनी स्पीड,फ्यूल की खपत हो जाएगी कम
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
13 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
15 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
17 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
18 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
20 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines