पेट्रोल पंप वाले लगा रहे चूना, तेल भरवाते हुए इन बातों का रखें ध्यान

petrol, petrol pump, oil, petrol pump fraud

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Petrol Pump Frauds: पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने के मामले आम बात हैं। अकसर कहीं न कहीं मीडिया पर तेल भरते हुए पंप कर्मचारियों द्वारा कम तेल डालने को लेकर खबरें देखने को मिलती हैं। रोजाना यह पंप कर्मी बड़ी संख्या में लोगों को लाखों का चूना लगा देते हैं।

थोड़ा सतर्क रहने से जेब कटने से बचेगी

अगर हम थोड़ा सतर्क रहें तो हमारी जेब कटने से बच सकती है। दरअसल, होता यह है कि कर्मचारी अकसर आपको बातों में लगाकर मीटर जीरो किए बिना ही तेल भरने लग जाते हैं। कई बार कर्मचारी आपस में ऐसी बातें करेंगे की आपका ध्यान उन दोनों पर जाएगा और इस बीच मीटर जीरो दिखाए बिना वह तेल भरने लग जाते हैं।

Advertisment
और पढ़िए –Tata की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 65,000 रुपये का सीधा बेनिफिट, मौका हाथ से न जाने पाए

5 लीटर का पैमाना जांच करने को कहें 

पेट्रोल पंप पर ठगे जाने से बचने के लिए फ्यूल लेते समय सुनिश्चित करें कि फ्यूल देने वाला व्यक्ति पिछले ग्राहक के वाहन में भरे गए फ्यूल की रीडिंग को फिलिंग मशीन में 0 कर दे। मशीन के मीटर में जीरो दिखे तभी वाहन में फ्यूल भराएं। इसके अलावा पेट्रोल पंप वालों से 5-लीटर क्वांटिटी टेस्ट के लिए कहें। दरअसल, सभी पेट्रोल पंपों में सरकार द्वारा प्रमाणित 5 लीटर का पैमाना रखा जाता है। जो फ्यूल की क्वांटिटी मापने के लिए होता है। आप मशीन में 5 लीटर क्वांटिटी फीड कराएं और फिर पैमाना भरने के लिए कहें। अगर यह पूरा नहीं भरा जाता है तो समझिए कि फ्यूल कम दिया जा रहा है। चूना लगा देते हैं। मुझे अच्छी तरह मालूम है कि अब तक बहुत सारे लोग इसका शिकार हो चुके होंगे। इस वजह से आप इस पर ध्यान जरुर दें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ