Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

2,999 में अपने नाम करें ये इलेक्ट्रिक बाइक, 175km की रेंज और कार जैसे मिलेंगे फीचर्स

भारत में अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक बाइक का सेगमेंट भी तेजी से बड़ा हो रहा है। अब बाजार में नए मॉडल दस्तक दे रहे हैं। कंपनियां ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मॉडल डिजाइन कर रही हैं। Oben Electric ने भी राइडर्स की जरूरत और बजट को देखते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr […]

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 6, 2025 10:36

भारत में अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक बाइक का सेगमेंट भी तेजी से बड़ा हो रहा है। अब बाजार में नए मॉडल दस्तक दे रहे हैं। कंपनियां ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मॉडल डिजाइन कर रही हैं। Oben Electric ने भी राइडर्स की जरूरत और बजट को देखते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma को बाजार में पेश किया है। इस नए मॉडल में कुछ नये फीचर्स को शमिल किया है। अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं यहां हम आपको इस नई बाइक के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

डिजाइन और फीचर्स

---विज्ञापन---

नई Rorr EZ Sigma के डिजाइन  में कुछ खास नयापन नहीं है, लेकिन इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स दिए गये हैं। साथ ही इसमें नये कलर्स को शमिल किया है। इस बाइक में 5-इंच क TFT कलर डिस्प्ले दिया है जो कई हम जानकारियां ऑफर करता है, जिसमें ट्रिप मीटर, कॉल और मैसेज अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इसके नया रिवर्स मोड मिलता है, जिससे इस बाइक को पार्क करने में आसानी होती है। वैसे ये फीचर अब धीरे-धीरे नए मॉडल में आने लगा है। बाइक में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

200m का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस

---विज्ञापन---

अन्य फीचर्स की बात करें तो बाइक में एंटी-थेफ्ट लॉक, राइड ट्रैकिंग और चार्जिंग स्टेशन लोकेटर की जानकारी ऐप से मिलेगी, लेकिन ग्राहकों को यह फीचर एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन के तौर पर मिलेगा।

कंपनी ने इस बाइक में 17 इंच के टायर्स लगायें हैं। इस बाइक में आपको मिलेगा 200m ग्राउंड क्लीयरेंस और 1433mm का व्हीलबेस मिलेगा। बाइक का वजन 143 kg और 148 kg है।

क्या खरीदना फायदेमंद होगा?

डेली यूज़ के लिए इस बाइक का इस्तेमाल किय जा सकता है। अगर आप रोजाना 30 से 50 किलोमीटर की दूरी बाइक से करते हैं तो आपको फिर इस इलेक्ट्रिक बाइक पर शिफ्ट होना चाहिए। आजकल पेट्रोल बाइक (125cc) की ऑन रोड कीमत एक लाख के ऊपर तक जाती है। जबकि एक इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत लगभग इतनी ही रहती है। अब ऐसे में अगर आपके घर में चार्जिंग की दिक्कत नहीं है तो आप एक बार ev पर शिफ्ट हो सकते हैं…

यह भी पढ़ें: टाटा सफारी और हैरियर के एडवेंचर x एडिशन में क्या खास? कीमत 18.99 लाख से शुरू

First published on: Aug 06, 2025 09:22 AM

संबंधित खबरें