---विज्ञापन---

मुकेश अंबानी, रतन टाटा और गौतम अडानी नहीं, दुनिया के इन मशहूर लोगों के पास है 234 करोड़ की ये कार

रैपर Jay-Z उनकी पत्नी और पॉप आइकन Beyonce के पास ये कार है। इसके अलावा अर्जेंटीना के फुटबॉलर Mauro Icardi के कारों के बेडे में ये कार शामिल है।

---विज्ञापन---

Rolls-Royce Boat Tail: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी, रतन टाटा और गौतम अडानी के गैराज में एक से एक लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं। लेकिन एक कार ऐसी है जो अभी भी इन तीनों दिग्गज कारोबारियों के पास नहीं है। इस हाई क्लास कार की कीमत करीब 234 करोड़ है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Rolls-Royce Boat Tail की।

रैपर Jay-Z उनकी पत्नी और पॉप आइकन Beyonce के पास Rolls-Royce Boat Tail 

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ये जबरदस्त कार रैपर Jay-Z उनकी पत्नी और पॉप आइकन Beyonce के पास है। इसके अलावा अर्जेंटीना के फुटबॉलर Mauro Icardi के कारों के बेडे में ये कार शामिल है। इसके बाद दुनिया के बड़े हीरा व्यापारी के पास भी ये कार है, जिसका नाम कंपनी ने उजागर नहीं किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार में जिंदा जलने से बाल-बाल बचा शख्स, अब Tata को कार की कीमत से ज्यादा देना होगा जुर्माना

---विज्ञापन---

Rolls-Royce Boat Tail में कुल 1813 पार्ट्स

Rolls-Royce Boat Tail 4 सीटर लग्जरी कार है, जिसे खरीदने वाले की जरूरतों और डिमांड पर उनके मनपंसद फीचर्स के साथ तैयार किया जाता है। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी Rolls-Royce ने अपने इस मॉडल को चार साल में तैयार किया था। कंपनी के अनुसार इसमें कुल 1813 पार्ट्स जोड़े जाते हैं।

---विज्ञापन---

Rolls-Royce Boat Tail में 6000 लीटर का दमदार इंजन

Rolls-Royce Boat Tail 4 में 6075 लीटर का सुपर दमदार इंजन मिलता है। इसमें हाई क्लास इंटीरियर मिलता है। Rolls-Royce Boat Tail के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल दी गई है। ये कार आगे एलईडी लाइट और टेललाइट के साथ आती है। इसमें बड़े टायर और अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के इंटीरियर में कलर ऑप्शन मिलता है। कार को रियर से बेहद स्लिक डिजाइन दिया गया है। ये कार चंद सेकंड में तेज स्पीड पकड़ लेती है।

ये भी पढ़ें: Citroen C3 Turbo AT: ट्रैफिक में ड्राइव करना होगा आसान, आ गई ये सस्ती ऑटोमैटिक कार

---विज्ञापन---

First published on: Sep 29, 2024 10:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola