34kmpl की माइलेज, 6.66 लाख कीमत, Maruti की इस कार के हर दिन बिक रहे 500 यूनिट्स

Maruti अपनी इस 5 सीटर कार पर 45000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ये कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन पावर में अवेलेबल है।

Maruti Wagon R, Maruti Wagon R mileage, Maruti Wagon R features, Maruti Wagon R price, Maruti Wagon R sales, Maruti Wagon R diwali discount,
विज्ञापन

Maruti Wagon R mileage and price: मारुति सुजुकी इंडिया में किफायती दाम पर हाई माइलेज कार देने के लिए जानी जाती है। अक्टूबर 2024 में कंपनी अपनी हाई सेल कार में से एक Maruti Wagon R पर 45000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ये कार सीएनजी इंजन पावरट्रेन में 34kmpl की माइलेज देती है। वहीं, कार शुरुआती कीमत 6.66 लाख ऑन रोड में अवेलेबल है, जिस पर डिस्काउंट लागू होगा। कार का टॉप मॉडल 8.92 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।

बता दें कंपनी अपनी इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही पेश करने वाली है। हाल ही में Maruti Wagon R के ईवी वर्जन को सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जानकारी के अनुसार ये कार 341 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आती है। ये फैमिली कार है, जिसमें रियर सीट पर एसी वेंट और सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है।

विज्ञापन

Maruti Wagon R में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन

Maruti Wagon R के हर दिन 500 से ज्यादा यूनिट्स बिकते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते अगस्त में इस कार के कुल 16450 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि जुलाई में इसके 16191 यूनिट्स की सेल हुई है। बता दें कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कंपनी अपनी इस कार में चार वेरिएंट ऑफर करती है। इसमें आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R 
Key Specifications
Fuel Type Petrol
Engine 1197 cc
Transmission
Manual & Automatic (AMT)
Mileage
23.56 to 34 kmpl
Power
89 bhp @ 6000 rpm
Torque
113 Nm @ 4400 rpm

Maruti Wagon R में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग

Maruti Wagon R में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, ये कार 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार के टॉप मॉडल में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर अवेलेबल हैं। मारुति की इस कार में डुअल कलर ऑप्शन आते हैं। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग मिलते हैं।

Maruti Suzuki Wagon R 
Monthly Sales
Month Sales No.
Apr 2024 17,850
May 2024 14,492
Jun 2024 13,790
Jul 2024 16,191
Aug 2024 16,450

 

विज्ञापन

Maruti Suzuki Wagon R का बाजार में Tata Tiago से है मुकाबला

Maruti Suzuki Wagon R बाजार में Tata Tiago से कम्पीट करती है। यह कार शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये में आती है। कार में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है। कार में पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, इसका टॉप वेरिएंट 10.72 लाख रुपये में अवेलेबल है। इसका सीएनजी वर्जन शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिल रहा है। कार में 15 इंच के डुअल अलॉय व्हील मिलते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ