Maruti Suzuki heavy discounts: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जून के इस महीने में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इन ऑफर्स के जरिये कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में रहेगी। इस डिस्काउंट का फायदा ग्राहक नेक्सा शोरूम में बिकने वाली कारों पर ही ले सकते हैं। अगर आप भी इस महीने मारुति सुजुकी की कोई प्रीमियम कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस मॉडल आप कितने रुपये की बचत कर सकते हैं।
Maruti Suzuki Baleno, Ignis और Fronx पर हैवी डिस्काउंट
इस महीने मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Baleno) के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 1.02 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पूरे डिस्काउंट में 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2100 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा। वहीं मारुति सुजुकी अपनी इग्निस (Ignis) हैचबैक के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 62,100 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इसके मैनुअल वर्जन पर कुल 57,100 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इग्निस ऑटोमेटिक पर आपको कुल 62,100 रुपये तक की बचत होगी । इसके अलावा मारुति फ्रॉन्क्स खरीदने पर आप इस महीने 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा पेट्रोल मैनुअल, CNG और सिग्मा पेट्रोल पर भी 15,000 रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
Maruti Suzuki Jimny और Ciaz पर अच्छा ऑफर
मारुति सुजुकी अपनी ऑफ-रोड Jimny के अल्फा वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। यह एक अच्छी SUV है पर भारत के लिए इसकी कीमत ज्यादा है। इसके अलावा मारुति सुजुकी अपनी सेडान कर अगर किफायती और अच्छी परफॉर्मेंस वाली सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो मारुति सुजुकी सियाज (Ciaz) पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
Maruti XL6, Grand Vitara और Invicto पर 1.40 लाख की छूट
मारुति सुजुकी की प्रीमियम एमपीवी XL6 के सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के साथ 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) के हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 5 साल की वारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा मारुति सुजुकी अपनी सबसे प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो (Invicto) के अल्फा वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 1.15 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी ऑफर सिर्फ 30 जून तक ही लागू हैं। ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए Nexa डीलर से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hyundai से लेकर Mahindra की मिड साइज SUV भारत में जल्द होंगी लॉन्च, देखिये लिस्ट
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
4 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
22 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines