Maruti Suzuki Ertiga: मारुति अर्टिगा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार है। फैमिली क्लास को यह खूब पसंद आती है। लेकिन जब बात सेफ्टी की आई तो अर्टिगा ने निराश कर दिया। ग्लोबल एनकैप टेस्ट में अर्टिगा को सिर्फ एक-स्टार रेटिंग मिली है। ये क्रैश टेस्ट सेफर कार्स फॉर अफ्रीका कैंपेन के तहत किया गया। भारत में ही बनी अर्टिगा का क्रैश टेस्ट किया गया था जिसमें यह फ्लॉप साबित हुई। हाल ही में हुए इस टेस्ट में अर्टिगा को एडल्ट सेफ्टी के लिए 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है।
मारुति अर्टिगा में मिलते हैं सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुज़ुकी अर्टिगा फैमिली क्लास को टारगेट करती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। लेकिन इतने अच्छे सेफ्टी फीचर्स होने के बाद भी सेफ्टी के मामले में इस गाड़ी ने निराश किया है। यानि इस गाड़ी में आपकी फैमिली सेफ सेफ नहीं है।
इंजन और माइलेज
अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। माइलेज के लिहाज से तो अर्टिगा बढ़िया है । इसमें साइड एयरबैग न होने के कारण पैसेंजर्स की सेफ्टी को कम बताया गया है।
Kia Carens से होगा मुकाबला
मारुति अर्टिगा का सीधा मुकाबला Carens facelift से होगा। फिलहाल नई Carens की टेस्टिंग चल रही है जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। नए मॉडल को दो पेट्रोल और एक डीजल में उतारा जायेगा। इसमें 1.5L T-GDi पेट्रोल इंजन, 1.5L पेट्रोल इंजन और 1.5L CRDi VGT डीजल इंजन शामिल होंगे जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड iMT का ऑप्शन मिलेगा।
ये सभी इंजन मौजूदा Carens को भी पावर देते हैं। Kia Carens का फेसलिफ्ट मॉडल इस साल फेस्टिव सीजन में पेश किया जा सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई Carens facelift के डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नई ग्रिल और हेड लाइट्स मिलेंगी। इसके अलावा LED कनेक्टेड DRLs स्ट्रिप और स्पोर्टी बंपर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें R16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।
मौजूद Carens की एक्स-शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये से लेकर 19.66 लाख रुपये तक जाती है। नए मॉडल की कीमत में थोड़ा इजाफा किया जा सकता है। पहली बार Carens को फरवरी 2022 में उतरा गया था और अभी तक इसे अपडेट नहीं किया गया है। लेकिन अब जल्द ही नया मॉडल लॉन्च होने जा रहा है ।
यह भी पढ़ें: FASTag के नियमों में आज से बदलाव, Toll पर ये गलती पड़ेगी बहुत भारी
यह भी पढ़ें: बारिश में जमा पानी से तुरंत निकल जाती हैं ये 5 SUV, ग्राउंड क्लीयरेंस भी इनका हाई
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines